{"_id":"62c6b4adfa62660078241cc3","slug":"ujjain-lokayukt-trap-lokayukta-arrested-patwari-red-handed-while-taking-bribe-of-7-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Lokayukt Trap: लोकायुक्त ने पटवारी को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Lokayukt Trap: लोकायुक्त ने पटवारी को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Thu, 07 Jul 2022 04:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 07 Jul 2022 04:42 PM IST
सार
लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन जिले के नागदा से पटवारी को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कृषि भूमि के सीमांकन की रिपोर्ट तहसील कार्यालय में जमा करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
पटवारी जितेंद्र सिंह राणावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कृषि भूमि के सीमांकन की रिपोर्ट तहसील कार्यालय में जमा करने के एवज में पटवारी ने सात हजार की रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि पटवारी का नाम जितेंद्र सिंह राणावत तहसील नागदा जिला उज्जैन है। उसे 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आवेदक विश्वप्रताप सिंह से उसके पिता और माता के नाम की कृषि भूमि के सीमांकन रिपोर्ट तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु उसने रिश्वत मांगी थी। 18-6-2022 को आवेदक ने लोकायुक्त उज्जैन में पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी। इसका सत्यापन कर गुरुवार को पटवारी को उसके आवास नागदा में पकड़ा है। टीम की कार्रवाई जारी है।