{"_id":"6411e6a03efd1b72af0bc837","slug":"ujjain-laborer-who-cut-his-hand-in-machine-died-during-treatment-license-of-factory-will-be-investigated-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: मशीन में हाथ कटे मजदूर की इलाज के दौरान मौत, फैक्ट्री के लाइसेंस की होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो नपना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: मशीन में हाथ कटे मजदूर की इलाज के दौरान मौत, फैक्ट्री के लाइसेंस की होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो नपना तय
Wed, 15 Mar 2023 09:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Mar 2023 09:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, मजदूर का हाथ मशीन में कट गया था। अब पुलिस तोस फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच करेगी। यदि गड़बड़ी मिली तो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में मंगलवार शाम को मक्सी रोड की तोस निर्माण फैक्ट्री में मशीन से तोस बनाने के दौरान वहां काम करने वाले युवक का हाथ मशीन में आ गया और वह गंभीर घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद शव कब्जे में ले लिया और रात में पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस तोस फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच करेगी, यदि कुछ गड़बड़ी पाई गई तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया, मक्सी रोड उद्योगपुरी में रियाज और अयाज खान की तोस फैक्ट्री है। फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर सुल्तान पिता मोहम्मद शफी मशीन से तोस बनाने का काम कर रहा था। उसी दौरान एकाएक लाइट चली गई और सुल्तान तोस का आटा मशीन में हाथ से अंदर करने लगा, तभी लाइट आ गई, मशीन चल पड़ी और उसका मशीन में जाकर कट गया।
विज्ञापन
हादसा होते ही उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पंवासा पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि रात में ही शव का पोस्टमॉर्टम करा लिया गया है. फैक्ट्री संचालक के लाइसेंस की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि उसने सुरक्षा के उपाय कर रखे हैं या नहीं। लाइसेंस नहीं मिलने पर फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कायमी की जाएगी।
विज्ञापन
