फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: In Sahastrachandi Navkundiya Yagya, Sahastracharan was performed to the goddess with 1100 lotus flower

Ujjain: सहस्त्रचंडी नवकुंडीय यज्ञ में 1100 कमल पुष्पों से देवी को किया सहस्त्रार्चन, वडोदरा से मंगाए गए थे फूल

Thu, 11 Jan 2024 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 04:05 PM IST
सार

श्री गुरु पंचामृत द्वादश पुष्प अमृत महोत्सव में सहस्त्र चंडी नवकुंडीय यज्ञ में 1100 कमल के पुष्पों से देवी प्रसन्नता के लिए आहुति दी गई। यज्ञाचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के आचार्यत्व में देवी प्रतिमा और श्री यंत्र पर 1100 कमल पुष्पों से देवी का सहस्त्रार्चन कर विश्व मंगल की कामना की।

विज्ञापन
Ujjain: In Sahastrachandi Navkundiya Yagya, Sahastracharan was performed to the goddess with 1100 lotus flower
यज्ञ में 1100 कमल के पुष्पों से देवी प्रसन्नता के लिए आहुति दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री राम जानकी मंदिर खाकी अखाड़ा मंगलनाथ रोड़ खाक चौक पर श्री गुरु पंचामृत द्वादश पुष्प अमृत महोत्सव में सहस्त्र चंडी नवकुंडीय यज्ञ में 1100 कमल के पुष्पों से देवी प्रसन्नता के लिए आहुति दी गई। यज्ञाचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के आचार्यत्व में देवी प्रतिमा और श्री यंत्र पर 1100 कमल पुष्पों से देवी का सहस्त्रार्चन कर विश्व मंगल की कामना की। अखाड़े के श्रीमहंत अर्जुनदास महाराज द्वारा माता का अर्चन किया गया। सहस्त्रार्चन के लिए गुजरात के वडोदरा से विशेष कमल पुष्प मंगाए गए।
विज्ञापन


पं. चंदन व्यास के अनुसार यज्ञ मंडप को सर्वप्रथम केल और आम के पत्तों से सजाया गया। तत्पश्चात देवी प्रतिमा विराजित कर कमल पुष्पों से अर्चन किया गया। खाकी अखाड़े के श्रीमहंत अर्जुन दास महाराज ने बताया कि महोत्सव में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में षष्ठम दिवस नंदोत्सव मनाया गया। माखनचोरी की लीला का वर्णन किया वहीं गोवर्धन पूजा कर छप्पन भोग लगाए गए। श्री गुरु पंचामृत द्वादश पुष्प अमृत महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, श्रीरामार्चन महायज्ञ (पूजन), श्री सहस्त्रचंडी नवकुंडीय महायज्ञ, श्री नवकुंडात्मक नवदिवसीय श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रीमद् भागवत कथा में हुआ श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन
आचार्य डॉ. रामानंददास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि दास दासियां सैकड़ों हैं, लेकिन मां यशोदा रोज ताजा मक्खन अपने हाथ से निकालती हैं, कहती हैं अपने लाला की सेवा मैं अपने हाथ से करूंगी। बासी माखन रखा है घर में लेकिन मां लाला के लिए ताजा माखन निकालती है। और आजकल की माताएं सुबह का खाना शाम तक देती हैं, बिना नहाए धोए, बिना मुंह धोए खाना बना देती हैं और सोचती हैं संतान प्रोफेसर, आईएस, आईपीएस बने, उच्च विचार आएं संस्कारवान हो, जब स्वयं के न अचार न विचार ऐसा खाना खिलाओगी तो संस्कार कहां से लाओगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed