फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Half a dozen miscreants looted two petrol pumps, beat up the employees and made away with lakhs.

Ujjain: आधा दर्जन बदमाशों ने लूटे दो पेट्रोल पंप, कर्मचारियों को पीटकर एक से सवा लाख तो दूसरे 50 हजार ले भागे

Mon, 04 Sep 2023 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Sep 2023 04:58 PM IST
सार

बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने आए छह बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से एक लाख दस हजार रुपये तो दूसरे पंप से पचास हजार की नकदी लूट ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्ती में जुटी है। 

विज्ञापन
Ujjain: Half a dozen miscreants looted two petrol pumps, beat up the employees and made away with lakhs.
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में रविवार रात दो पेट्रोल पंप पर लूट की घटना हो गई। छह बदमाशों ने पहले ग्राम पलसोड़ा के पंप पर लूटपाट की फिर  ग्राम चकरावदा के पंप को निशाना बनाया। बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने आए छह बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से एक लाख दस हजार रुपये तो दूसरे पंप से पचास हजार की नकदी लूट ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्ती में जुटी है। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि इंगोरिया के समीप ग्राम पलसोड़ा में बालूसिंह पंवार का पेट्रोल पंप है और रविवार रात में पंप पर कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुंह पर कपड़ा बांधे 6 लोग आए और पेट्रोल भराने के बहाने वहां रुके। बदमाशों ने सभी जगह नजर दौड़ाई और इसके बाद पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उन्हें बुरी तरह से पीटा। इसके बाद आरोपी ने एक कर्मचारी के पास रखी रात की सिल्लक 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए तथा बाइकों पर सवार होकर उज्जैन की ओर भागे। लुटाए कर्मचारियों ने घटना की सूचना पंप मालिक और पुलिस को दी। सूचना के बाद इंगोरिया थाना पुलिस मौके पर आ गई थी और सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी आधा दर्जन बदमाश भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के उन्हेल रोड पर ग्राम चकरावदा के पेट्रोल पंप पर आए और यहां आकर भी आरोपियों ने कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। यहां से आरोपी 50 हजार रुपये नगदी लूटकर भाग निकले। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पंप मालिक को दी थी लेकिन घटना की शिकायत अभी तक दर्ज कराने कोई नहीं आया है। थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिली है और टीम पेट्रोल पंप पर भी भेजी गई है लेकिन अभी तक वहां से कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। पुलिस अपने स्तर पर फिलहाल जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed