फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain got the award for the cleanest industrial park, got first place in the ranking among 18 states.

Ujjain News: उज्जैन को मिला सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क का अवॉर्ड, 18 राज्यो में हुई रैंकिंग में पहला स्थान

Fri, 22 Nov 2024 01:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 01:43 PM IST
सार

फिक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ औद्योगिक पार्क अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। उज्जैन को सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क का अवॉर्ड मिला है।

विज्ञापन
Ujjain got the award for the cleanest industrial park, got first place in the ranking among 18 states.
उज्जैन को मिला सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क का अवॉर्ड, 18 राज्य मे हुई रैंकिंग मे पहला स्थान मिला

विस्तार

उज्जैन-देवास रोड स्थित विक्रम उद्योगपुरी को देश का सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क होने का गौरव प्राप्त हुआ है। देशभर के 18 राज्यों के औद्योगिक विकास निगमों से इस पुरस्कार के लिए 140 औद्योगिक पार्कों ने पंजीकरण कराया था। ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रीनिंग और मूल्यांकन के बाद चुने गए पार्कों का फिक्की की टीम ने साइट निरीक्षण किया। अंतिम चयन के लिए दस्तावेजों और साइट निरीक्षण के आधार पर अंक दिए गए, जिनके आधार पर रैंकिंग तय हुई। इस प्रक्रिया में उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी को देश के सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क का सम्मान मिला। समारोह में कुल 12 औद्योगिक पार्कों को स्वच्छता के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


फिक्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ औद्योगिक पार्क अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह पुरस्कार मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ को प्रदान किया।
विज्ञापन


एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ ने कहा कि यह सम्मान उज्जैन के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और विक्रम उद्योगपुरी को एक आदर्श के रूप में स्थापित करेगा, जिसका अनुसरण अन्य औद्योगिक क्षेत्र भी करेंगे। उज्जैन और विक्रम उद्योगपुरी को औद्योगिक जागरूकता के क्षेत्र में एक नई पहचान मिली है। उल्लेखनीय है कि पहला इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव भी उज्जैन में ही आयोजित किया गया था। इस पुरस्कार ने उज्जैन और विक्रम उद्योगपुरी को औद्योगिक स्वच्छता और पर्यावरणीय जागरूकता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed