फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Fraud in the name of Bhasma Aarti in the court of Mahakal by posing as a fake priest

Ujjain: फर्जी पंडित बनकर महाकाल के दरबार में भस्म आरती के नाम पर ठगी, राजस्थान से आए थे भक्त

Mon, 30 Jan 2023 10:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Jan 2023 10:50 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए जोधपुर (राजस्थान) के एक परिवार के साथ फर्जी पंडित बनकर व्यक्ति ने ठगी की है। भस्म आरती अनुमति कराने और गर्भगृह में जाकर दर्शन कराने के नाम पर ठग ने रुपये ले लिए।
 

विज्ञापन
Ujjain Fraud in the name of Bhasma Aarti in the court of Mahakal by posing as a fake priest
भस्म आरती के नाम पर ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में जोधपुर निवासी ईशा शर्मा परिवार के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर आए थे। परिवार बाबा महाकाल की भस्म आरती और गर्भगृह से दर्शन करना चाहते थे। लेकिन इन श्रद्धालुओं का सामना मंदिर के आसपास घूम रहे ठगों से हो गया। श्रद्धालु ईशा से शिव शर्मा नामक एक फर्जी पंडित ने भस्म आरती अनुमति बनाने और गर्भगृह दर्शन कराने के नाम पर 4,300 रुपये ले लिए। इसके बाद जब श्रद्धालु सुबह गर्भगृह में जाने के लिए 1,500 रुपये की लाइन में लगे तो मंदिर कर्मचारियों ने रसीद मांगी तो उनके पास रसीद नहीं थी।

विज्ञापन


श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने दर्शन के पैसे पंडित शिव शर्मा को दिए हैं। उसके बाद श्रद्धालु ने ठग को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। फिर श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी से शिकायत की। इसके बाद संदीप सोनी ने महाकाल थाना पुलिस को पत्र भेजकर संबंधित व्यक्ति शिव शर्मा के खिलाफ धारा-420 के तहत मामला दर्ज कराया है। पत्र में प्रशासक ने एक करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा भी करने का उल्लेख किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन


ठग ने 2,100 रुपये किए वापस...
प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्रद्धालु ने जब उनसे शिकायत की थी, तभी श्रद्धालु के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को मोबाइल से कॉल किया, जिसमें संबंधित पंडित ने अधिक राशि लेने की बात स्वीकारते हुए फोन पे के माध्यम से 2,100 रुपये वापस भी किए। कॉल रिकार्डिंग के बाद एफआईआर दर्ज कराई है। प्रशासक सोनी ने कहा कि इस मामले में भस्म आरती में रहने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। यदि कर्मचारी शामिल रहे तो उन्हें भी नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि महाकाल प्रबंधक समिति की ओर से एक शिकायती लेटर प्राप्त हुआ था, जिसमें संबंधित आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही गई थी। हमने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed