{"_id":"6498431a3cc20e5e810336e5","slug":"ujjain-crime-younger-brother-kept-sleeping-and-elder-brother-hanged-himself-troubled-by-unemployment-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: छोटा भाई सोता रह गया और बड़े भाई ने लगा ली फांसी, बेरोजगारी से परेशान होकर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: छोटा भाई सोता रह गया और बड़े भाई ने लगा ली फांसी, बेरोजगारी से परेशान होकर उठाया कदम
Sun, 25 Jun 2023 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 07:07 PM IST
सार
हीरामिल की चाल में रहने वाला रोहित पिता अशोक शर्मा (25) बेरोजगार था। बीती रात उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के हीरामिल की चाल में रहने वाले एक युवक ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। उसके साथ उसका भाई सोया था लेकिन उसे पता नहीं चला। जब वह सुबह जागा तो उसकी लाश झूलती मिली। उसका शोर सुनकर परिजन तथा आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और शव को कब्जे में ले लिया।
देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि हीरामिल की चाल में रहने वाला रोहित पिता अशोक शर्मा (25) बेरोजगार था तथा छुट्टी मजदूरी कर गुजारा कर रहा था। शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने भाई सोनू के साथ कमरे में सोया था। रात में सोनू जब गहरी नींद में था, उसी दौरान रोहित ने कमरे में साड़ी से फंदा बनाया और उस पर झूल गया। रविवार सुबह जब सोनू जागा तो उसे कमरे में अपने भाई की लाश झूलती मिली। उसका शोर सुनकर परिजन तथा आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। देवासगेट पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चला है और संभवत: उसने बेरोजगारी से परेशान होकर ही जान दी है। मृतक अविवाहित था।