{"_id":"65cca3a935235f484705f67f","slug":"ujjain-crime-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1410778-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: दुर्लभ कश्यप गैंग के बदमाश सोशल मीडिया पर बेच रहे थे हथियार, पुलिस ने शुरू की धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: दुर्लभ कश्यप गैंग के बदमाश सोशल मीडिया पर बेच रहे थे हथियार, पुलिस ने शुरू की धरपकड़
Wed, 14 Feb 2024 05:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:39 PM IST
सार
Ujjain News: दुर्लभ कश्यप गैंग के बदमाश सोशल मीडिया पर हथियार बेच रहे थे। पुलिस ने जूना सोमवारिया और हेलावाड़ी में उनकी धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन
गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक शहर उज्जैन में खुलेआम देसी कट्टे एवं हथियार बेचने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट से हड़कंप मच गया है। इसके बाद से पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई। साइबर टीम इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने जूना सोमवारिया और हेलावाड़ी में दुर्लभ कश्यप गैंग के बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक पुलिस को कोई हाथ नहीं लगा है।
दुर्लभ गैंग के कथित सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम हथियार बेचने की पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट ने शहर में सनसनी मचा दी है। कुछ युवकों ने अपने आपको दुर्लभ कश्यप की गैंग का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और हथियारों की बिक्री की खुलेआम नुमाईश की। पोस्ट में हथियारों के फोटो भी डाले गए हैं। इस पर लिखा है कि कोहिनूर ग्रुप उज्जैन, देसी कट्टा पिस्टल ऑनलाइन होम डिलीवरी। इससे पहले भी कई बार बदमाशों ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली है। फेसबुक पर 25 अप्रैल 2023 को एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इसमें युवक का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन उसकी कमर में दर्जनों बन्दूक और गोली लगी हुई है। कई तरह की पिस्टल हाथ और कमर में टंगी दिख रही है। इसी तरह कोहिनूर ग्रुप नाम से भी एक पेज बनाया गया है। इसके इंट्रो में लिखा है प्योर बदमाश। मुख्यत: अपराधी 302, कोहिनूर ग्रुप उज्जैन देसी कट्टा पिस्टल ऑनलाइन होम एड्रेस डिलीवरी। इसके बाद फोन नंबर 9336939678 भी डाला गया था।
विज्ञापन
सीएसपी सुमित अग्रवाल ने जीवाजीगंज थाना प्रभारी राकेश भारती और पंवासा थाना प्रभारी करण कुवाल के साथ पुलिस बल लेकर जूना सोमवारिया और हेलवाड़ी में बदमाशों को तलाशा। अब तक कोई हाथ नहीं लगा है।