फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Lured with notes and got the old lady to remove the gold tops, found papers filled in the bundle

Ujjain News: नोटों का लालच दिया और वृद्धा से उतरवा लिए सोने के टॉप्स, गड्डी में भरे निकले कागज

Sun, 18 Feb 2024 01:24 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2024 01:24 PM IST
सार

उज्जैन में एक वृद्धा के साथ ठगी हो गई। उसने डेढ़ लाख रुपये के नोटों के लालच में अपने सोने के टॉप्स उतारकर दे दिए और ठगी का शिकार हो गई। 

विज्ञापन
Ujjain News: Lured with notes and got the old lady to remove the gold tops, found papers filled in the bundle
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में पैदल जा रही वृद्धा को नोटों का झांसा देकर दो बदमाशों ने कान के टॉप्स ठग लिए। वृद्धा ने नोटों की गड्डी को खोला तो उसमें कागज भरे होना सामने आया। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि हीरा मिल की चाल में रहने वाली धापूबाई पति अमृतलाल (55) खरीदारी के लिए फ्रीगंज पहुंची थी। जैन कचोरी-समोसा दुकान के सामने एक युवक ने उन्हें रोका और बातों में उलझाकर नोटों की गड्डी दिखाई। इसके बाद उसका दूसरा साथी भी आ गया। उसने कहा कि डेढ़ लाख रुपये है, जिसे चोरी कर लाए हैं। उन्हें बाहर जाना है। यह नोट रख लें और ग्यारंटी के तौर पर हमें कुछ दे दें। धापूबाई समझ नहीं पाई और नोट देखकर लालच में आ गई। नोट एक कागज जैसे कपड़े में बंधे थे। ऊपर 500 रुपये दिखाई दे रहे थे। उसने ग्यारंटी के तौर पर कुछ नहीं होने की बात कहीं तो युवक ने कान के टॉप्स देने को कहा। लालच में फंसी वृद्धा ने अपने टॉप्स उन्हें दे दिए। दोनों युवक नोट की गड्डी थमाकर मौके से भाग निकले। कुछ दूरी पर जाने के बाद धापूबाई ने नोट की गड्डी देखी तो उसमें कागज भरे होना सामने आया। अपने साथ धोखाधड़ी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के लिए पहुंची लेकिन युवकों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे, जिसमें दोनों युवक दिखाई दिए है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर बदमाश युवकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed