फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime News: Neighbor raped a minor in Ujjain, had called on the pretext of taking down the luggage.

Ujjain: उज्जैन फिर शर्मसार, नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार, टान पर रखा सामान उतारने के बहाने बुलाया था

Thu, 02 Nov 2023 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 08:33 AM IST
सार

Ujjain Crime News: उज्जैन के झारड़ा में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बच्ची को टान पर रखा सामान उतारने के बहाने बुलाया था और फिर उसके साथ दरिंदगी की।

विज्ञापन
Ujjain Crime News: Neighbor raped a minor in Ujjain, had called on the pretext of taking down the luggage.
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 सितंबर 2023 को सतना की मासूम के साथ ऑटो चालक भारत सोनी द्वारा की गई दरिंदगी को अभी शहरवासी भूल भी नहीं पाए थे कि उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मासूम दरिंदगी का शिकार हो गई, जिसे उसका पड़ोसी टान पर रखा सामान निकालने के नाम पर अपने साथ घर ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पूरा मामला उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र का है जहां 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, जिसे गांव का ही शादीशुदा युवक जीवन पिता रमेश बंजारा उम्र 22 साल घर में टान से सामान उतारने के बहाने ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद अर्धनग्न बच्ची रोते-चीखते हुए किसी तरह जान बचाकर दरिंदे के चंगुल से भागी व मां को घटना बताई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही व रातभर आरोपी की तलाश में दबिश दी। तब आरोपी दोस्त के यहां मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में की गई कार्रवाई
एएसपी देहात नीतेश भार्गव ने बताया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र सजा के लिए जल्द कोर्ट में चालान भी पेश करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के पिता आए तो करवाया प्रकरण दर्ज
घटना के बाद दोपहर में करीब 12:30 बजे बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। उसे अर्धनग्न हालत में देख मां भी बुरी तरह घबरा गई। बच्ची ने रोते हुए बताया कि गांव के अंकल घर ले गए थे, मेरे कपड़े उतार दिए व खाट पर पटककर गंदा काम किया। बच्ची से दुष्कर्म का सुन मां ने खेत पर मजदूरी करने गए पति के आने का इंतजार किया। पति दोपहर में करीब डेढ़ से दो बजे घर आया तो पत्नी ने बताया कि हमारी बच्ची हैवानियत का शिकार हो गई। ये सुनते ही पिता बच्ची को लेकर झारड़ा थाने पहुंचा व घटना की जानकारी दी। दुष्कर्म के मामले में एसडीओपी से लेकर थाना प्रभारी सीएम की सभा छोड़कर थाने दौड़े व महिला अधिकारी से बच्ची के वीडियोग्राफी बयान कराए। बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत अन्य धारा में केस दर्ज किया। एसडीओपी सुनीलकुमार वरकड़े ने बताया कि आरोपी ने नशे में अपराध करना स्वीकारा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मंगलवार को झारड़ा में मुख्यमंत्री की चुनावी सभा थी, जिसके चलते गांव में लोग कम थे व दरिंदे ने इसी का फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed