{"_id":"66461086a2cdfd049101e40e","slug":"ujjain-crime-massacre-in-makdon-watchman-dead-body-found-on-cot-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: माकड़ोन में हत्याकांड...खटिया पर मिली चौकीदार की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: माकड़ोन में हत्याकांड...खटिया पर मिली चौकीदार की लाश
Thu, 16 May 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 May 2024 07:26 PM IST
सार
घटना स्थल पर एफएसएल पार्टी भी पहुंच गई थी। एफएसएल की टीम ने जांच में पाया कि मृतक के गले पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में माकड़ोन के समीप ग्राम के चौकीदार की रात में सोते समय अज्ञात बदमाश ने हत्या कर दी।गुरुवार सुबह लोगों ने जब उन्हें देखा तो उसकी लाश खटिया पर पड़ी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि सुबह माकड़ोन क्षेत्र के ग्राम सुमराखेड़ी में चौकीदारी करने वाला रामलाल पिता जुझार सिंह उम्र 60 साल रात में गांव के खेत पर खटिया डालकर सो गया था। इस दौरान देर रात अज्ञात बदमाश ने उसकी हत्या कर दी। सुबह लोगों ने देखा तो उसकी लाश खटिया पर पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटना स्थल पर एफएसएल पार्टी भी पहुंच गई थी। एफएसएल की टीम ने जांच में पाया कि मृतक के गले पर चोट के
विज्ञापन
निशान हैं।
इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया। इधर, पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं मिला है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
