फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Headless body of young man working in bank found police suspect murder over transaction dispute

Ujjain Crime: बैंक में काम करने वाले युवक की सिर कुचली लाश मिली, पुलिस को शंका लेन-देन के विवाद में हुई हत्या

Thu, 23 May 2024 03:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 03:52 PM IST
सार

यूको बैंक में काम करने वाले युवक की सिर कुचली हुई लाश मिली है। पुलिस को शंका हैं कि लेन-देन के विवाद में हत्या की गई है।

विज्ञापन
Ujjain Crime Headless body of young man working in bank found police suspect murder over transaction dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बिछड़ौद के बैंक में काम करने वाले एक युवक की बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह उसकी लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


घटिया थाना पुलिस ने बताया कि सुबह बिछड़ौद के समीप सूलिया रोड पर एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लाखन राठौर उम्र 30 साल निवासी बिछड़ौद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक बिछड़ौद की यूको बैंक में काम करता था। सूचना मिलने के बाद उसके परिजन भी मौके पर आ गए थे और अभी तक उसकी हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। जांच के दौरान पुलिस को समीप ही खून से सना पत्थर भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि उसे कुचल कर मारा गया है। वह बैंक कर्मचारी था तथा लेन-देन के विवाद में यह घटना होने की आशंका है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed