फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Deadly attack on mother and daughter over leased land

Ujjain Crime: पट्टे की जमीन को लेकर मां-बेटी पर जानलेवा हमला, पांच लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज

Fri, 08 Dec 2023 12:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 12:25 PM IST
सार

Ujjain Crime: अनिता की बहन विष्णुबाई ने बताया कि गांव में उन्हें दो बीघा जमीन का पट्टा शासन से मिला है। इसे पड़ोसी खेत वाले गुर्जर हथियाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Ujjain Crime Deadly attack on mother and daughter over leased land
मां-बेटी पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में माकड़ौन थाना क्षेत्र के कपेली गांव में महिला व युवती की लट्ठ से पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। गंभीर हालत में युवती व उसकी मां को उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां आईसीयू में युवती भर्ती है। घटना के बाद पुलिस ने गुर्जर समुदाय के पांच लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


माकड़ौन के कपेली गांव में हुई महिला, युवती व उसके परिवार की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गोपाल मोंगिया निवासी अहिल्या बावड़ी ग्राम कपेली की रिपोर्ट पर गांव के शिवलाल गुर्जर, जगदीश गुर्जर, बद्रीलाल गुर्जर, अजय गुर्जर, होकम सिंह गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अनिता व उसकी मां लाड़कुंवर उज्जैन के निजी अस्पताल में आईसीयू में उपचाररत है। अनिता की बहन विष्णुबाई ने बताया कि गांव मे उन्हें दो बीघा जमीन का पट्टा शासन से मिला है, जिसे पड़ोसी खेत वाले गुर्जर हथियाना चाहते हैं। इसी को लेकर सभी ने एकमत होकर बहन को लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बीच-बचाव के दौरान मां, पिताजी व मुझे भी लट्ठ समेत लात-घूसों से मारा। इधर, माकड़ौन थाना प्रभारी भीम सिंह देवड़ा ने बताया कि उन्हें खेत में बकरी घुसने पर विवाद का पता चला है। घायलों को उज्जैन रैफर किया गया है व मारपीट करने वालों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed