फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Cricketers Yash and Venkatesh reached the court of Baba Mahakal sought blessings to play in World Cup

Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर यश ठाकुर और वेंकटेश अय्यर, वर्ल्ड कप में खेलने के लिए मांगी दुआएं

Wed, 20 Sep 2023 06:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 20 Sep 2023 06:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में क्रिकेटर यश ठाकुर और वेंकटेश अय्यर पहुंचे। दोनों ही क्रिकेटरों ने बाबा की पूजा कर वर्ल्ड कप में खेलने के लिए दुआएं मांगी। दर्शन कर कहा वर्ल्ड कप मे खेलने का चांस मिले बस यही बाबा महाकाल से कामना है।

विज्ञापन
Ujjain Cricketers Yash and Venkatesh reached the court of Baba Mahakal sought blessings to play in World Cup
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर यश ठाकुर और वेंकटेश अय्यर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय क्रिकेटर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्चन किया और उनसे कामना की। कि वर्ल्ड कप मे उन्हें भी भारतीय क्रिकेट टीम मे खेलने का मौका मिले।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर यश ठाकुर और भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के वेंकटेश अय्यर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। जिन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उन्हें दंडवत प्रणाम किया और महाकाल मंदिर के साथ ही अन्य मंदिरों पर भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जब यश ठाकुर से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि बचपन से बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी, जो कि अब पूरी हो गई। बाबा महाकाल से सभी की तरक्की की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप मे भारतीय क्रिकेट टीम मे खेलने का मौका मिले। बस यही बाबा महाकाल से कामना की है। याद रहे कि यश ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हैं तो वहीं, दूसरी तरफ वेंकटेश कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed