{"_id":"66bc12f4c48f82f6310ef416","slug":"ujjain-couple-who-had-come-to-visit-mahakal-was-crushed-by-an-unknown-vehicle-wife-died-in-the-accident-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain : महाकाल के दर्शन करने आए दंपति को अज्ञात वाहन ने कुचला, दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain : महाकाल के दर्शन करने आए दंपति को अज्ञात वाहन ने कुचला, दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल
Wed, 14 Aug 2024 07:44 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 07:44 AM IST
सार
बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए बाइक सवार दंपति को देवास रोड पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन करने आए दंपति देर रात बाइक से देवास लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई, पति घायल हुआ है।
विज्ञापन
नागझिरी थाना एएसआई धर्मेन्द्र तोमर ने बताया कि देवास रोड पर रात में कार शोरूम के सामने अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में बाइक सवार महिला-पुरुष के घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटनास्थल पर महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि पुरुष घायल था, दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। शिनाख्त करने पर सामने आया कि दंपति साधना सोलंकी 40 वर्ष और लोकेन्द्रसिंह सोलंकी 42 वर्ष निवासी विजयपुर विजयागंज मंडी देवास के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर उज्जैन पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। वापस देवास लौटने के दौरान दुर्घटना हुई है। एएसआई तोमर के अनुसार सुबह पोस्टमार्टम के बाद साधना का शव परिजनों को सौंपा गया है। पति लोकेन्द्र रातभर से बेहोश था, जिसे सुबह होश आया, उसका कहना था कि वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश कर रही है।
विज्ञापन
