{"_id":"63c80d2aa6467726cc087c43","slug":"ujjain-collector-ashish-singh-awarded-the-indian-express-excellence-in-governance-awards-for-work-during-covid-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मिला एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड, कोरोना के दौरान कार्यों को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मिला एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड, कोरोना के दौरान कार्यों को सम्मान
Wed, 18 Jan 2023 08:59 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:59 PM IST
सार
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कोविड की शुरुआत के समय बड़नगर तहसील में 70 बेड के अस्पताल की स्थापना की थी। महामारी के दौरान इस अस्पताल में 383 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया था। इस कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ujjain collector ashish singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के कलेक्टर आशीष सिंह को कोविड महामारी के दौरान किए गए उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें इंडियन एक्सप्रेस के एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड (आपदा प्रबंधन) से नवाजा गया है। 17 जनवरी को दिल्ली में इस अवार्ड की घोषणा की गई। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कोविड की शुरुआत के समय बड़नगर तहसील में 70 बेड के अस्पताल की स्थापना की थी। महामारी के दौरान इस अस्पताल में 383 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया था। इस कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान जब लोगों में डर का माहौल था और लोग एक-दूसरे की मदद करने से भी कतराते थे। ऐसे में डॉक्टरों के साथ-साथ अधिकारी भी लोगों का सहारा बने थे। इसी दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन के बड़नगर तहसील में लोगों की मदद के लिए कई सराहनीय कार्य किए थे। साथ ही लोगों को इलाज मिल सके, इसके लिए अस्पताल की स्थापना की थी।
विज्ञापन
