फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: CM Yadav targeted Congress after voting, said - BJP will have a huge victory, Congress has no strength

Ujjain: सीएम यादव ने मतदान के बाद कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- BJP की होगी प्रचंड जीत, कांग्रेस में दम नहीं

Mon, 13 May 2024 03:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 03:13 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, कांग्रेस ने हमेशा उनके प्रमाण मांगे थे और सेना को अपमानित किया था। जब चुनाव चल रहा है और हम यह प्रश्न करते हैं तो कांग्रेस बगले झांकती है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकाना पड़ेगी।

विज्ञापन
Ujjain: CM Yadav targeted Congress after voting, said - BJP will have a huge victory, Congress has no strength
उज्जैन में मतदान करने के बाद मीडिया से चर्चा करते सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर फिर निशाना साधा है। वे मतदान के बाद मीडिया से चर्चा कर रहे थे। सीएम यादव ने कहा कि पाकिस्तान के लोग कांग्रेस की तारीफ क्यों करते हैं, और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की तारीफ से खुश भी क्यों होते हैं। पाकिस्तान ने जब-जब भी मौका पड़ा है, हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। ऐसे में कांग्रेस पाकिस्तान से रिश्ता बनाती है, तो कांग्रेस वापस उस दौर में ले जाना चाहती है। जब देश में आतंकवादी घटनाएं होती थीं, कभी मुंबई, कभी दिल्ली, कभी टिफिन, कभी साइकिल, सभी जगह बम फटते थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश में प्रधानमत्री मोदी जी ने नेतृत्व देकर यह अभय कीर्ति स्थापित की है। वे हर तरह की स्थिति में देश का मनोबल बनाए रखते हैं। देश आज दुश्मनों से मुकाबला करने में सक्षम है। सुरक्षा के माहौल में भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया जो अपने देश के अंदर भी और बाहर के दुश्मनों से निपटने में सक्षम है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जनता भी इसे अप्रिशिएट करती है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, कांग्रेस ने हमेशा उनके प्रमाण मांगे थे और सेना को अपमानित किया था। जब चुनाव चल रहा है और हम यह प्रश्न करते हैं तो कांग्रेस बगले झांकती है। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकाना पड़ेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश चुनाव का ये चौथा चरण है। हमारी 29 लोकसभा सीटों का निर्वाचन संपन्न हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मप्र में कांग्रेस की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस में दम नहीं है। कांग्रेस के 10 सीटें जीतने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी 29 सीटें जीतने की बात क्यों नहीं करते। कांग्रेस में दम ही नहीं है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पहली बार एक दल से राजीनामा करते हुए एक सीट पहले समाजवादी पार्टी को दी और वह एक तरह से 29 में से एक सीट छोड़ चुके थे। दूसरी सीट से उनका प्रत्याशी चला गया। वे 29 सीट भी लड़ नहीं पा रहे हैं,  वह किस रिजल्ट की तरफ बढ़ रहे हैं? दूसरी तरफ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कमर कसी है कि 'अबकी बार फिर मोदी सरकार',  'अब की बार 400 पार'।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और साथ के विपक्षी दलों ने परिवार तक ही सीमित रखी सत्ता
डॉ. यादव ने कहा कि यहां भाजपा की सरकार है और मैं भाजपा सरकार का मुखिया होने के नाते अपनी इस सरकार के साथ पार्टी का दृष्टिकोण भी सबके सामने लेकर जाने वाला हूं। हमारी पार्टी जो कहती है उसे करके दिखाती है। उसका प्रमाण, मेरे से बड़ा तो कोई इस राज्य में नहीं है। यह केवल एक राज्य में नहीं, हर राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदाहरण दिया है। कांग्रेस के लिए यह सीखने वाली बात है। कांग्रेस और उसके साथ-साथ जितने भी विपक्षी दल है उन्होंने परिवार तक ही सारी सत्ता सीमित रखी है। एक ही परिवार के मुख्यमंत्री, विधायक और सांसद बने। जबकि इतने बड़े समाज में सभी वर्गों से प्रतिनिधित्व होना चाहिए। यह परंपरा माननीय प्रधानमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी की रही है।

सभी देवताओं से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वोट डालने से पहले भगवान का आशीर्वाद जरूरी है। वार्ड क्रमांक 38 और यहां मैं 60 नंबर बूथ पर वोट डालने आया हूं। हनुमान जी और सभी देवताओं के आशीर्वाद के बाद निश्चित विजय की कामना के साथ प्रदेश की 29 की 29 सीट जीतें और प्रदेश माननीय मोदी जी की विजय यात्रा में एक सशक्त भूमिका निभाए, ऐसी कामना भगवान से की है। जिस प्रकार से माहौल बना हुआ है हम निश्चित ही विजय की तरफ बढ़ रहे हैं और देश 400 सीट की तरफ बढ़ रहा है।


चुनाव को चुनाव की तरह लड़ना पड़ता है
हमें जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। चारों तरफ मोदी मय वातावरण हो गया है। भाजपा का अपना एक आधार है और जनता मोदी से बहुत प्रेम करती है। उसका पहला लक्षण मैंने चुनाव प्रचार के दौरान हर जगह महसूस किया। रोड शो, सभाएं, दौरे हो, हर जगह जो चुनाव तक रिजल्ट दिख रहा है उससे लगता है निश्चित रूप से भाजपा जीत के अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। चुनाव को चुनाव की तरह लड़ना पड़ता है। मैंने अपने मतदाताओं को पर्ची भी वितरित की है। अलग-अलग बूथ पर जाकर संपर्क भी किया। पार्टी ने जो काम दिया है 10-10 लोगों से संपर्क करना, उनसे संपर्क भी किया है। हम किसी भी पद पर पहुंच जाए, कार्यकर्ता का भाव हम में मूल रूप से बने रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed