{"_id":"66ead14a8fbee151380a61ba","slug":"ujjain-betting-case-in-badnagar-former-mla-murali-morwal-said-administration-has-no-control-illegal-business-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बडनगर में सट्टे का मामला, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने कहा- प्रशासन का अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बडनगर में सट्टे का मामला, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने कहा- प्रशासन का अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं
Wed, 18 Sep 2024 06:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:40 PM IST
सार
बडनगर क्षेत्र में सट्टे का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने कहा, प्रशासन का अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मुरली मोरवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले में बडनगर के इंगोरिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राम राजोटा के खेतों पर सटोरिए सट्टा पर्ची लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट किया है।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व विधायक का कहना है कि मैंने 10 दिन पहले एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था और मैंने सभी अधिकारी को चेतावनी दी थी। बडनगर तहसील के अन्दर जुआ, सट्टा चल रहा है और गांजा और पाउडर बहुत बिक रहा है। इस अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
उसके बाद मैंने इंगोरिया थाना प्रभारी को फ़ोन लगाया और बोला कि ये सट्टा ग्राम राजोटा में चल रहा है, आप इसको बंद करवाएं। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। फिर गांव के लोग मेरे पास आए और उन्होंने मेरे को वीडियो दिया और उसके बाद मैंने को पत्रकार को वीडियो उपलब्थ करवाया और वीडियो वायरल होने के बाद भी प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वैसे इस मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने वीडियो की जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
