{"_id":"64f45c6539fefc6d8c0b1947","slug":"ujjain-baba-mahakal-will-come-out-tomorrow-to-give-darshan-to-devotees-in-form-of-chandrashekhar-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: चंद्रशेखर स्वरूप में भक्तों को दर्शन देने कल निकलेंगे महाकाल, चंद्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: चंद्रशेखर स्वरूप में भक्तों को दर्शन देने कल निकलेंगे महाकाल, चंद्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा
Sun, 03 Sep 2023 03:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:44 PM IST
सार
श्री महाकालेश्वर भगवान की भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी कल यानी चार सितंबर 2023 को निकाली जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर शसंदीप कुमार सोनी ने बताया, भाद्रपद माह की प्रथम सवारी चार सितंबर को निकलेगी।
विज्ञापन
भक्तों को दर्शन देने कल निकलेंगे महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकालेश्वर भगवान की भाद्रपद माह में निकलने वाली पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखोटा, रथ पर श्री जटाशंकर, श्री रुद्रेश्वर स्वरूप व नवम सवारी में श्री चन्द्रशेखर स्वरूप रथ पर विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। उसके पश्चात सायं चार बजे भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी।
विज्ञापन
उसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई दोबारा श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
