फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain After dispute husband was consuming poison wife freed him from poison and gulped it down

Ujjain News: विवाद के बाद पति खा रहा था जहर, पत्नी ने पुड़िया छुड़ाई और गटक ली, एक की मौत दूसरे का इलाज जारी

Tue, 16 Apr 2024 09:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 09:26 AM IST
सार

पति-पत्नी में विवाद के बाद पति जहर खा रहा था। ऐसे में पत्नी ने देखा और जहर की पुड़िया छुड़ाकर खुद भी गटक ली। ऐसे में पति की मौत, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Ujjain After dispute husband was consuming poison wife freed him from poison and gulped it down
पति-पत्नी विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में सोमवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने जहर खा लिया। यह देख पत्नी ने भी उसके हाथ से जहर की पुड़िया छीनी और गटक ली। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पति की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


मक्सी रोड पंवासा में रहने वाला दीपक पिता ओंकारलाल (30) मजदूरी करता था। शाम को वह घर लौटा, जिसके बाद पत्नी पूजा (25) से उसका पारिवारिक मामले को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पति ने जहर खा लिया। यह देख पत्नी ने उससे जहर की पुड़िया छीनी और खुद भी गटक ली। आसपास के लोगों ने दोनों के बीच विवाद की सूचना परिजनों को दी। घर पहुंचने पर परिजनों ने दोनों को बेसुध हालत में पाया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पत्नी की हालत में सुधार आ गया। पति की हालत गंभीर बनी हुई थी। कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पंवासा पुलिस ने सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर पत्नी पूजा के बयान दर्ज किये। उसका कहना था कि घरेलू काम को लेकर विवाद हुआ था। दीपक जहर साथ लेकर आया था। दीपक ने खाया तो मैंने भी खा लिया था। मृतक दीपक के भाई मनोज ने बताया कि दोनों का विवाह 8 साल पूर्व हुआ था। शादी के कुछ साल बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। दोनों की कोई संतान नहीं है। परिवार मजदूरी करता है। घटना के समय भी परिजन मजदूरी करने गये थे। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किये जाएंगे। शव पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिये सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed