{"_id":"650ac4fcf15dc1dce4024bf7","slug":"ujjain-a-horrific-collision-between-a-bike-and-a-four-wheeler-such-a-collision-that-a-young-man-lost-his-life-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Road Accident: बाइक और चार पहिया वाहन की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, आठ महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Road Accident: बाइक और चार पहिया वाहन की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, आठ महीने पहले हुई थी शादी
Wed, 20 Sep 2023 03:41 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 20 Sep 2023 03:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाइक और चार पहिया वाहन की भीषण टक्कर हुई। जिसमें एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन
बाइक और चार पहिया वाहन की भीषण टक्कर में युवक की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में पेट्रोल भरवाने के लिये बाइक से जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की आठ माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक संजयनगर में रहने वाला दिनेश पिता जगदीश डाबी (27) मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह उसे जल्द साइड पर जाना था, जिसके चलते वह रात को बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिये हरिफाटक ब्रिज की ओर जा रहा था। मंछामन से गऊघाट रेलवे कॅालोनी के पास से गुजरते समय उसे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दिनेश लहूलुहान हो गया। मौके से गुजर रहे परिचित ने उसे देखा तो उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टर उसे भर्ती कर उपचार करते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। ड्युटी कम्पाउंडर डीके अहिरवार ने मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि माह पहले ही दिनेश का विवाह हुआ था। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी।
विज्ञापन
