फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: 2 girls drank pesticide while playing, scared mother also drank it; Both girls died, mother critical

Ujjain: खेल में दो बच्चियों ने पीया कीटनाशक, डरी हुई मां ने भी गटका; दोनों मासूम की मौत, महिला की हालत गंभीर

Wed, 17 Jan 2024 01:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jan 2024 01:21 PM IST
सार

Girls Died Due To Drinking Pesticide: माकड़ौन टीआई बीएस देवड़ा ने बताया कि मां और दो बेटियों के कीटनाशक पीने की जानकारी मिली है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, जहां से उज्जैन रेफर किया गया है। जहां दोनों बेटियों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ujjain: 2 girls drank pesticide while playing, scared mother also drank it; Both girls died, mother critical
दोनों बच्चियों की इलाज के दौरान हुई मौत, मां की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में खेत पर खेल रही दो मासूम बहनों ने गलती से छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवा पी ली, जिससे दोनों बेहोश हो गईं। उनकी मां ने उन्हें और कीटनाशक दवा देखी तो उसने भी पी ली। इसके बाद तीनों लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों मासूम की मौत हो गई। दूसरी ओर मां की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
इलाज के दौरान बच्चियों की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, यह मामला माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम पैतिसिया का बताया जा रहा है। ग्राम पैतिसिया निवासी सरदार चौहान (बंजारा) की पत्नी पूजा (35), उसकी दो बेटियों मुस्कान (3) और पूनम (5) को परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां बेटियों को चरक भवन भेजा गया। जबकि पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद चरक भवन में मुस्कान की मौत हो गई। दूसरी ओर बुधवार की सुबह बेटी पूनम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मां पूजा की हालत लगातार बिगड़ रही थी, जिस वजह से परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इधर, मासूम मुस्कान और पूनम की मौत होने की खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस चरक भवन पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रख मर्ग कायम किया। देर रात पूजा का बयान दर्ज करने पुलिस निजी अस्पताल पहुंची, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने पर बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘बेटियों को बेहोश देख पूजा ने पिया कीटनाशक’
मासूम बेटियों के फूंफा नारायणसिंह ने बताया कि पूजा और उसकी दोनों बेटियां मंगलवार दोपहर को खेत पर गईं थी। जहां दोनों बेटियों को मेड़ पर छोड़कर पूजा पानी फेरने चली गई थी। कुछ देर बाद लौटी तो दोनों बेटियां बेहोश थी। पास ही खेत में छिड़काव के लिए रखा कीटनाशक पड़ा था। पूजा ने दोनों बेटियों के कीटनाशक पीने पर मौत होना मानकर खुद भी कीटनाशक गटक लिया। तीनों को बेसुध पड़ा देख आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
 
12 साल पहले हुई थी शादी
सीहोर स्थित जावर के सिद्धिगंज से आए पूजा के पिता विष्णु गौड (बंजारा) ने बताया कि 12 साल पहले पूजा की ग्राम पैतिसिया में सरदार बंजारा से शादी की थी। पति कंबल बेचने का काम करता है। परिवार में कभी कोई विवाद नहीं था। घटना के समय पति सरदार कबंल बेचने दूसरे गांव गया था। परिवार में चार-पांच बीघा जमीन भी है।


माकड़ौन टीआई बीएस देवड़ा ने बताया कि मां और दो बेटियों के कीटनाशक पीने की जानकारी मिली है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, जहां से उज्जैन रेफर किया गया है। जहां दोनों बेटियों की मौत हो गई। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed