फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Two tankers from Gujarat and Rajasthan collided on Ujjain-Unhel route, road had to be closed due to fire.

Ujjain: उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर गुजरात और राजस्थान के दो टैंकर की भिड़ंत, आग लगने से रास्ता करना पड़ा बंद

Thu, 02 Nov 2023 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 08:08 PM IST
सार

उज्जैन में दो टैंकर बीच सड़क पर जल गए। दोनों आपस में टकराए फिर उनमें आग लग गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Two tankers from Gujarat and Rajasthan collided on Ujjain-Unhel route, road had to be closed due to fire.
उज्जैन में दो टैंकर टकरा गए जल गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले उन्हेल थाना क्षेत्र में रूपाखेड़ी के समीप दो टैंकर की आपस में भिड़ंत होने के बाद दोनों में आग लग गई। टैंकर की टक्कर होने के बाद दोनों ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तब तक आग भीषण हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। तब तक दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन


उन्हेल थाना प्रभारी ने बताया रूपाखेड़ा स्थित बालौदा फंटा की यह घटना है। गुजरात और राजस्थान के टैंकर के बीच टक्कर हुई है। गुजरात से आया टैंकर लोहे का बड़ा पाइप लेकर जा रहा जा रहा था। जबकि राजस्थान के टैंकर में सल्फर भरा हुआ है। सुबह दोनों टैंकर आपस में टकराए हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो दोनों वाहनों के ड्राइवर नहीं मिले इससे यह स्पष्ट हो गया है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालकों की तलाश की जा रही है जिनसे पूछताछ के बाद टैंकर के टकराने का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed