{"_id":"6481a3d23e02ce20e706d587","slug":"truck-caught-fire-near-petrol-pump-at-ninaura-in-ujjain-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: निनौरा में पेट्रोल पंप के समीप ट्रक में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: निनौरा में पेट्रोल पंप के समीप ट्रक में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने समय रहते पाया काबू
Thu, 08 Jun 2023 03:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 08 Jun 2023 03:19 PM IST
सार
निनौरा में पेट्रोल पंप के पास ट्रक में अचानक आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने समय रहते आग को काबू कर लिया। देर होती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
निनौरा के समीप गुरुवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सूचना मिलते ही चार दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग को काबू कर लिया। ट्रक पेट्रोल पंप के पास ही खड़ा था। देर होती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। इंदौर रोड पर केसर ढाबे के समीप ग्राम निनौरा में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक माल से भरा हुआ था। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और 10 फुट ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटों से घिरा ट्रक पेट्रोल पंप के नजदीक ही था। पास होने से वहां से सभी वाहनों को हटाया गया और पेट्रोल-डीजल का वितरण बंद किया गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू कर लिया गया वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही शहर से चार दमकल की गाड़िया एक के बाद एक पहुंचीं और आग को काबू किया। इस दौरान वहां जाम लग गया। जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर एक तरफ से यातायात शुरू करवाया। बताया जा रहा है कि ट्रक में आग ब्रेक शू आपस में टकराने से लगी थी।
विज्ञापन
