फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: 160 km long wall on both sides of the railway track will increase the speed of trains

Ujjain News: रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 160 किमी लंबी दीवार बढ़ाएगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए क्या है मामला

Sat, 07 Sep 2024 08:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 08:18 PM IST
सार

मंडल के नागदा-भोपाल खंड में 21 किलोमीटर, रतलाम-खंडवा सेक्शन में 4 किमी, चंदेरिया-मंदसौर के मध्य 6.20 किमी तथा मंदसौर रतलाम के मध्य 3.70 किमी में फेंसिंग का कार्य प्रगति पर है। 160 किमी में 93.20 किलोमीटर बाउंड्री वॉल का निमार्ण पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को इस वित्त वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Ujjain News: 160 km long wall on both sides of the railway track will increase the speed of trains
रेलवे बना रहा 160 किमी लंबी बाउंड्रीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम मंडल के उज्जैन-देवास-इंदौर खंड में 11 किलोमीटर खंड में पशुओं को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए सेफ्टी फेंसिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंडल के नागदा-भोपाल खंड में 21 किलोमीटर, रतलाम-खंडवा सेक्शन में 4 किमी, चंदेरिया-मंदसौर के मध्य 6.20 किमी तथा मंदसौर रतलाम के मध्य 3.70 किमी में फेंसिंग का कार्य प्रगति पर है। 

विज्ञापन


इन कार्यों के पूर्ण होने से रेलवे ट्रैक पर पालतू एवं जंगली जानवरों की आवाजाही रुकेगी। ट्रेनों निर्बाध रूप से अपने अधिकतम गति से चलेगी। ट्रैक के आस-पास के किसानों के पशुधन का नुकसान बचेगा, ट्रेनों का संरक्षित संचालन होगा। ट्रेनों को अधिकतम गति से चलाने के लिए नागदा-गोधरा खंड में रेलवे लाइन के दोनों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी जारी है। 58 प्रतिशत से अधिक कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रैक के दोनों ओर बन रही है बाउंड्री वॉल
रतलाम मंडल के नागदा-गोधरा खंड में लगभग 56 करोड़ की लागत से रेलवे ट्रैक के दोनों ओर कुल 160 किलोमीटर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत रतलाम मंडल के नागदा से रतलाम के मध्य 60 किलोमीटर खंड में कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। रतलाम से गोधरा के मध्य 100 किलोमीटर में 33.20 किलोमीटर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 160 किमी में 93.20 किलोमीटर बाउंड्री वॉल का निमार्ण पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को इस वित्त वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की स्पीड हो जाएगी 160
मुम्बई-दिल्ली वाया रतलाम रेल खंड पर ट्रेनों को मिशन रफ्तार के तहत 160 किमी प्रति घंटासे चलाने के लिए रतलाम मंडल के नागदा-गोधरा खंड में संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ ही शीघ्रता से किया जा रहा है। जिसके तहत ब्रिजों के मरम्मत, ओएचई का रख-रखाव, सिगनलिंग सिस्टम में सुधार, कर्व का री-अलाइनमेंट, ब्रिजों के ऊपर स्टीलचैनल स्लीपर के स्थान पर एच बीम स्लीपर लगाने, परिचालनिक अवरोधों को दूर करने, ई. आई. कार्य सहित विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें से कई कार्य संपन्न हो चुके हैं तथा कुछ कार्य प्रगति पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed