फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Fed up with harassment from in-laws, woman commits suicide

Ujjain News: प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या, सल्फास खाने से पहले बनाया वीडियो, पति-सास नंद पर आरोप

Mon, 16 Jun 2025 02:49 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 16 Jun 2025 02:49 PM IST
सार

नूपुर ने सल्फास की गोलियां खाने के बाद ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली अपनी सहेली श्रद्धा को फोन करके सल्फास गोलियां खाने की बात बताई। पुलिस ने नूपुर द्वारा छोड़े गए वीडियो और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ujjain News: Fed up with harassment from in-laws, woman commits suicide
नूपुर की फाइल फोटो और सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि तिरुपति प्लेटिनियम कॉलोनी निवासी नूपुर पति सतीश जाट उम्र 25 वर्ष ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। नूपुर ब्यूटी पार्लर पर कार्यरत थी और उसने सल्फास की गोलियां खाने से पहले एक वीडियो और सुसाइड नोट भी बनाया। वीडियो में उसने पति सतीश जाट, सास हेमलता जाट और ननद भावना व पूजा जाट पर मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नूपुर पिछले चार वर्षों से पति के साथ अलग रह रही थी, लेकिन बीते छह महीनों से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना बढ़ गई थी। पति ने न केवल घर खर्च देना बंद कर दिया था, बल्कि आए दिन झगड़ा और मानसिक दबाव भी बनाया जा रहा था। यह सब सहन न कर पाने की स्थिति में नूपुर ने सल्फास की गोलियां खा कर जान दे दी। नूपुर ने सल्फास की गोलियां खाने के बाद ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली अपनी सहेली श्रद्धा को फोन करके सल्फास गोलियां खाने की बात बताई। नूपुर को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात नूपुर की मौत हो गई। पुलिस ने नूपुर द्वारा छोड़े गए वीडियो और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि नूपुर का मायका नारायणगढ़ा सैलाना, जिला रतलाम में है। घटना की सूचना पर उसके भाई शिवम जाट और अन्य परिजन उज्जैन पहुंचे और ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। परिवार वालों ने वीडियो और सुसाइड नोट की जानकारी दी है। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीधी में बड़े ने दांत से चबाकर काट दिया छोटे भाई का गुप्तांग, हालत गंभीर; गुस्से की वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा है सुसाइड नोट में
नूपुर जाट ने एक सुसाइड लिखा है कि अब नहीं झेल सकती मैं... जहर खाकर जान दे रही हूं। मेरे पति सतीश जाट, सास हेमलता जाट और ननद पूजा व भावना जाट मुझे लगातार टॉर्चर कर रहे हैं। पूजा पिछले चार साल से मानसिक रूप से परेशान कर रही है। छह महीने से मेरे पति ने भी टॉर्चर शुरू कर दिया है। न तो पैसे देते हैं और न ही घर का खर्चा उठाते हैं। नूपुर ने आगे सुसाइड नोट में लिखा हुआ को वे मुझे मरने की धमकी देते हैं। अगर मैं कुछ बोलती हूं तो मुझ पर हाथ उठाते हैं। मेरे पति पिछले तीन दिन से घर नहीं आए हैं। मैं अगर कुछ कहती हूं तो वो घर छोड़ने की धमकी देते हैं। मैं पिछले चार साल से सब कुछ सह रही हूं, अब और नहीं सह सकती। इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार सतीश जाट, भावना जाट, पूजा जाट और हेमलता जाट हैं। इन्हें सजा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम सहित पांचों आरोपियों को इंदौर लाएगी शिलांग पुलिस

2021 में हुई थी शादी
नूपुर के भाई विनोद जाट ने कहा कि मेरी बहन को ससुरालवाले लगातार टॉर्चर कर रहे थे। पति सतीश जाट बीते दो-तीन दिन से घर से गायब था। पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा है। विनोद के मुताबिक सास हेमलता और एक ननद उज्जैन में ही दूसरे मकान में रहते हैं, जबकि दूसरी ननद धार के पास शादी के बाद ससुराल में है। नूपुर की शादी साल 2021 में उज्जैन के सतीश जाट से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed