{"_id":"643786885f52c261db07262c","slug":"three-tola-gold-chain-crossed-the-woman-s-neck-thief-gang-caught-by-cctv-ran-away-before-police-arrived-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महिला के गले से तीन तोले सोने की चैन पार, सीसीटीवी से पकड़ाया चोर गिरोह, पुलिस के आने से पहले भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महिला के गले से तीन तोले सोने की चैन पार, सीसीटीवी से पकड़ाया चोर गिरोह, पुलिस के आने से पहले भागा
Thu, 13 Apr 2023 10:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:05 AM IST
सार
उज्जैन के लखेरवाड़ी में चैन चोर गिरोह की महिलाओं ने पुजारी परिवार की महिला के गले से तीन तोले सोने की चैन पार कर दी।
विज्ञापन
चोरी के बाद भागती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान शहर में आया चोर गिरोह अब शहरवासियों को भी अपना निशाना बनाने लगा है। गुरुवार सुबह लखेरवाड़ी क्षेत्र में चूड़ी पहनने गई कुछ महिलाओं को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया और तीन तोला सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार की कुछ महिलाएं आज सुबह लखेरवाड़ी क्षेत्र में चूड़ी और अन्य सामान की खरीदारी करने गई थी, जहां कुछ महिलाएं चूड़ी देखने के लिए दुकान में पहुंची। इस दौरान जब पुजारी परिवार की एक महिला को लगा कि उसके गले से तीन तोला सोने की चैन गायब है, तो उसने तुरंत शोर मचाया। लगभग एक से डेढ़ लाख की इस चैन चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने इस चोरी की शंका दुकान पर उनके साथ चूड़ी देख रही महिलाओं पर व्यक्ति की थी और जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह सहयोग करने की बजाय भागने लगी। जिसके बाद चूड़ी की दुकान के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए। इस घटना में इन महिलाओं से सख्ती से पूछताछ की ही जा रही थी कि तभी एक महिला के हाथ से तीन तोला सोने की चैन नीचे गिर पड़ी। जिस पर पुजारी परिवार की महिलाओं ने इस चोर गिरोह गैंग को पुलिस के सुपुर्द करने को कहा तो, गैंग की महिलाएं भागने लगी, जिस पर हाथापाई होने के बाद गैंग की महिलाएं भाग गई।
एक के हाथों में था बच्चा
बताया जा रहा है कि महिलाओं की चोर गैंग में एक महिला के हाथ में एक बच्चा भी था। वैसे तो किसी भी वारदात को अंजाम देने के लिए इस बच्चे की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन इस बच्चे को इसीलिए साथ लाया जाता है, जिससे कि इन महिलाओं पर कोई भी शक ना कर पाए और वह घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाए।