{"_id":"64f831945f14ac3ad1031c4b","slug":"three-aircraft-of-nalanda-aviation-seized-on-the-instructions-of-civil-aviation-department-in-ujjain-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: नालंदा एविएशन के तीन एयरक्राफ्ट और अर्नेस्ट मनी जब्त, नागरिक उड्डयन विभाग के निर्देश पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: नालंदा एविएशन के तीन एयरक्राफ्ट और अर्नेस्ट मनी जब्त, नागरिक उड्डयन विभाग के निर्देश पर कार्रवाई
Wed, 06 Sep 2023 01:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:30 PM IST
सार
नालंदा एविएशन कंपनी ने दताना हवाईपट्टी उड्डयन गतिविधियों के संचालन के लिए 15 साल के लिए लीज पर ली थी। चार साल बाद भी उड्डयन गतिविधियों को संचालित नहीं की।
विज्ञापन
नालंदा एविएशन का एयरक्राफ्ट
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अनुबंध के चार साल बाद भी उड्डयन गतिविधियों को संचालित नहीं करने पर जिला प्रशासन ने नालंदा एविएशन कंपनी पर उज्जैन में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी के तीन ट्रेनी एयरक्राफ्ट और हवाईपट्टी पर जुटाए गए संसाधन जब्त कर लिए हैं। साथ ही 15 लाख रुपये की अर्नेस्ट मनी भी राजसात की गई है। एसडीएम कृतिका भीमावद ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश पर यह कार्रवाई दताना हवाईपट्टी पर नालंदा एविएशन कंपनी के ऑफिस पर की गई।
जानकारी के मुताबिक 2019 में जिला प्रशासन से अनुबंध के तहत नालंदा एविएशन कंपनी ने दताना हवाईपट्टी उड्डयन गतिविधियों के संचालन के लिए 15 साल के लिए लीज पर ली थी। इसके बाद यहां ट्रेनिंग गतिविधियों के साथ ही हवाईपट्टी का संधारण भी करना था, लेकिन एविएशन कंपनी ने चार साल में कोई गतिविधि भी शुरू नहीं की। नागरिक उड्डयन विभाग ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर को अधिकृत किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एजेंसी की 15 लाख रुपये अर्नेस्ट मनी भी जब्त की गई।