फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   This time ten palkhis of Mahakal, police friends will handle the arrangements

Ujjain News: इस बार महाकाल की दस सवारियां, व्यवस्था संभालेंगे पुलिस मित्र, ट्रेनिंग भी देंगे

Sat, 24 Jun 2023 05:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 24 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

उज्जैन में इस बार सावन-भादो में दस बार भगवान महाकाल नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी पुलिस मित्रों पर रहेगी। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
This time ten palkhis of Mahakal, police friends will handle the arrangements
उज्जैन में पुलिस मित्रों के साथ एसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल सावन-भादो में महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रहती है। इस बार दो सावन होने से दस बार बाबा महाकाल नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। इन दस सवारियों की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। इस बार पुलिस और प्रशासन के साथ बाबा महाकाल की सवारी की व्यवस्था पुलिस मित्र भी संभालेंगे।

विज्ञापन


उज्जैन मे इन दिनों एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह सामुदायिक पुलिस का अंग है लेकिन इस अभियान में पुलिस ऐसे लोगों को जोड़ रही है जो विशेष पर पर्वों के साथ ही शनिवार-रविवार को ट्रैफिक पॉइंट पर सेवा दे सकें। अब तक पुलिस ऐसे 350 लोगों को पुलिस मित्र बना चुकी है। पुलिस मित्रों को पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद बाबा महाकाल की सवारी या किसी और विशेष त्योहार पर पुलिस मित्रों की सहायता ली जाएगी।  
विज्ञापन


युवतियां भी हैं पुलिस मित्र
पुलिस मित्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसपी सचिन शर्मा खुद सभी पुलिस मित्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सभी से चर्चा की। उन्हें बताया कि  आगामी समय में वह लोग किस तरह से काम करेंगे। पुलिस मित्रों में कई ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो काफी समय से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते आ रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन पुलिस मित्रों मे युवकों के साथ ही महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं जो पुलिस का सहयोग करने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed