{"_id":"643fe9fc836bfa1b2605cc88","slug":"thieves-looted-cash-and-jewelery-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-ujjain-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात की लूटपाट, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात की लूटपाट, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुटी
Wed, 19 Apr 2023 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Apr 2023 06:47 PM IST
सार
बड़नगर थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर ड्रीम सिटी कालोनी बड़नगर निवासी गजेंद्र पिता हरिशंकर शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह बीते दिन अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। कल जब वे वापस आए तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला और अंदर से जेवर और नकदी गायब मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर की कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर रखी अलमारी से सोने के जेवर सहित नकदी चुरा ले गए। घटना के समय परिवार बाहर गया था और जब वापस आए तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बड़नगर थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर ड्रीम सिटी कालोनी बड़नगर निवासी गजेंद्र पिता हरिशंकर शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह बीते दिन अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात बदमाश उनके घर में ताला तोड़कर घुसे। फिर अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, कड़ा, सोने के टॉप्स और अन्य जेवर सहित 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। कल जब वे वापस आए तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला और अंदर से जेवर और नकदी गायब मिले।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच मामले की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू कर दिया है। अभी तक वारदात में शामिल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
