{"_id":"6755a6875ad89ebe1703196c","slug":"there-was-such-a-search-at-kalbhairav-temple-that-not-only-the-devotees-but-also-the-businessmen-got-scared-not-only-the-police-but-also-the-dog-squad-was-searching-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2395263-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कालभैरव मंदिर पर ऐसी सर्चिंग हुई कि श्रद्धालु ही नहीं व्यापारी भी घबरा गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कालभैरव मंदिर पर ऐसी सर्चिंग हुई कि श्रद्धालु ही नहीं व्यापारी भी घबरा गए
Sun, 08 Dec 2024 09:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
कालभैरव मंदिर पर ऐसी सर्चिंग हुई की श्रद्धालु ही नहीं व्यापारी भी घबरा गए, पुलिस ही नहीं डॉग स्
- फोटो : credit
बाबा महाकाल के सेनापति भगवान काल भैरव के दरबार में आज सुबह जैसे ही बीडीएस की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ सर्चिंग करने पहुंची तो जैसे यहां हड़कंप ही मच गया। बीडीएस की टीम ने कालभैरव मंदिर के साथ ही मंदिर के बाहर बनी दुकानों पर पहुंचकर भी सर्चिंग की। अचानक की गई इस सर्चिंग से कुछ लोग घबरा गए और यह जानकारी जुटाने में लग गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जिसके कारण यह सर्चिंग की जा रही है।
विज्ञापन
बीडीएस टीम के महेश शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह भैरवगढ़ थाना पुलिस के साथ मिलकर एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसमें कालभैरव मंदिर के गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर में रखी पूजन सामग्री और नारियल से भरे बोरे की भी सर्चिंग की गई। यहां डॉग स्क्वॉड भी यह खोजने में लगी रही कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है। मंदिर परिसर के साथ ही बाहर लगी दुकानों पर भी यह टीम सर्चिंग करती हुई देखी गई। अचानक हो रही इस सर्चिंग से श्रद्धालु तो ठीक व्यापारी भी यह समझ नहीं पाए कि आखिर आज यह सर्चिंग क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी बोले - कोई खास बात नहीं रूटीन चेकिंग है
एसपी प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि कोई घबराने की बात नहीं है यह रूटीन चेक चेकिंग है जो की जा रही है। समय-समय पर रूटीन चेकिंग होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
व्यापारियों में मचा हड़कंप
अचानक भैरवगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस की टीम के जांच करने पहुंचने पर व्यापारी कुछ घबराए हुए देखे गए। क्योंकि भगवान काल भैरव को शराब का प्रसाद चढ़ता है और इस तरह की चेकिंग से व्यापारियों को लगा कि कोई बड़ी गड़बड़ हो गई है जिसके कारण ही आज पुलिस और बीडीएस की टीम यहां कार्रवाई करने पहुंची है।

कालभैरव मंदिर पर ऐसी सर्चिंग हुई की श्रद्धालु ही नहीं व्यापारी भी घबरा गए, पुलिस ही नहीं डॉग स्- फोटो : credit
