फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain youth had lured minor and taken her away police rescued her from clutches of kidnapper

Ujjain Crime: नाबालिग को बहला फुसला कर ले गया था युवक, पुलिस ने अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाया

Tue, 20 Aug 2024 01:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 01:48 PM IST
सार

नाबालिग को बहला-फुसला कर एक युवक ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ता के चंगुल से नाबालिग को छुड़ा लिया है।

विज्ञापन
Ujjain youth had lured minor and taken her away police rescued her from clutches of kidnapper
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में 14 अगस्त को आरिफ पिता मुबारिक निवासी ग्राम बिरगोदा नाथू ने थाना बड़नगर में अज्ञात आरोपी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर साथ ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना बड़नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 409/24 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।

विज्ञापन


बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत बालिका की तलाश एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित की गई। टीम द्वारा साइबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से अपहृत बालिका के रिंगनोद में होने की सूचना पर 18/8/24 को अपहर्ता आरोपी इरफान पिता मुबारिक उम्र 22 साल निवासी ग्राम सुराना बिलपांक जिला रतलाम के कब्जे से महज 90 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को रिंगनोद से छुड़वाकर अपहर्ता आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में नाबालिग बालक/बालिका की दस्तयाबी कर अपहर्ता आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नितेश भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और टीम द्वारा नाबालिग अपहृत बालिका को 90 घंटे के भीतर अपहर्ता आरोपी के कब्जे से छुड़वाकर आरोपी को जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed