फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The young man and woman who came to visit from Indore drank so much alcohol that it created a ruckus

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने आए युवक-युवती ने नदी में पैर डालकर पी शराब, मचा बवाल, बुलाना पड़ी पुलिस

Wed, 05 Feb 2025 02:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

युवक युवती नदी में पैर डालकर बैठे थे और शराब पी रहे थे। उनके आसपास से ग्लास, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें और शराब की बोतल बरामद हुई। युवती इतना अधिक नशा कर चुकी थी कि उठ भी नहीं पा रही थी।

विज्ञापन
The young man and woman who came to visit from Indore drank so much alcohol that it created a ruckus
इस तरह पी रहे थे शराब।

विस्तार

उज्जैन क्षिप्रा नदी के सिद्ध आश्रम घाट पर युवक-युवती पानी में पैर डालकर नशे का सेवन कर रहे थे। दोनों अत्यधिक नशे की हालत में थे। घाट पर पेट्रोलिंग कर रहे जवानों ने जब उन्हें देखा तो महिलाओं की मदद से युवती को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि होमगार्ड चौकी से सूचना मिलने पर पुलिस क्षिप्रा नदी के घाट पर पहुंची। जांच में सामने आया कि दोनों नदी में पैर डालकर बैठे थे और शराब पी रहे थे। उनके आसपास से ग्लास, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें और शराब की बोतल बरामद हुई। युवती इतना अधिक नशा कर चुकी थी कि उठ भी नहीं पा रही थी। घाट पर मौजूद श्रद्धालु महिलाओं की मदद से उसे बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि दोनों को थाने लाया गया, जहां युवक की पहचान योगेश पिता ओमप्रकाश, निवासी नंदानगर इंदौर के रूप में हुई। युवती खंडवा की रहने वाली थी। युवक ने पेट्रोल पंप पर काम करने की जानकारी दी। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक भवन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि की। मामले में युवक के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के आरोप में आबकारी अधिनियम की धारा 36 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। परिजनों को भी सूचना दी गई। दोनों दर्शन के लिए आने की बात कह रहे थे। क्षिप्रा नदी के किनारे युवक-युवती के नशे में होने की खबर फैलते ही घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों ने हटाया। युवक के बैग से शराब की बोतल भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में गिरा शराबी युवक
सांवेर रोड पर तालाब में एक युवक गिर गया, युवक नशे की हालत में था। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने युवक को बचाने के लिए चेन बनाई और तालाब के किनारे से अंदर लटक गए। उन्होंने युवक की शर्ट पकड़कर उसे बाहर खींचने का प्रयास किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान तालाब के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक वहां से चला गया, लेकिन घटना का वीडियो कई लोगों ने अपने मोबाइल से बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


राजस्थान के 3 युवकों को डूबने से बचाया
क्षिप्रा नदी के रामघाट पर राजस्थान के तीन युवकों को डूबने से बचाया गया। मां क्षिप्रा तैराक दल के सचिव संतोष सोलंकी ने बताया कि राजस्थान का एक परिवार धार्मिक यात्रा पर आया था। परिवार के दो युवक, विकास और विक्रम, गहरे पानी में चले गए, उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था। दोनों भाइयों को डूबता देख मामा नरेंद्र ने बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगा। तभी तैराक दल के दीपक कहार और राकेश गौड़ ने तीनों को बचाने के लिए छलांग लगाई और कुछ देर में ही तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

इंदौर से दर्शन करने आए युवक युवती ने पी इतनी शराब की मच गया बवाल, पुलिस को बुलाना पड़ा जानिए मा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed