फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Terror of stray dogs in the city of Baba Mahakal, a devotee from Gujarat made a victim, bitten on the nose

Ujjain: बाबा महाकाल की नगरी में आवारा कुत्तों का आतंक, गुजरात से आए श्रद्धालु को बनाया शिकार, नाक पर काटा

Fri, 17 Mar 2023 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 12:32 PM IST
सार

गुजराता से आया श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन व मां शिप्रा में स्नान करने के बाद रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी चामुंडा माता चौराहे पर कुत्तों ने उस पर हमला किया। जिससे उसके नाक पर चोट आई है। 

विज्ञापन
Terror of stray dogs in the city of Baba Mahakal, a devotee from Gujarat made a victim, bitten on the nose
गुजरात से आए श्रद्धालु को कुत्तों ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ चुका है। यहां आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा शुक्रवार सुबह गुजरात से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु को भुगतना पड़ा। बताया जा रहा है कि जब गुजराता से आया श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन व मां शिप्रा में स्नान करने के बाद रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी चामुंडा माता चौराहे पर कुत्तों ने उस पर हमला किया। जिससे उसके नाक पर चोट आई है। घटना के बाद घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


गुजरात निवासी जुगलकिशोर (उम्र 56 वर्ष) बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जहां दर्शन पूजन करने के बाद मां शिप्रा में स्नान किया और फिर चामुंडा माता चौराहा की तरफ से पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी अचानक कुत्तों ने उन पर अटैक कर दिया और उनकी नाक पर काट लिया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए उसके मित्र अजय  दुबे ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। कुछ दिनों पूर्व ही अमर उजाला ने इस समस्या से जिम्मेदारों को अवगत करवाते हुए इस समस्या को उठाया था, लेकिन फिर भी जिम्मेदारों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे आज एक श्रद्धालु कुत्तों का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed