फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   T20 World Cup Final Special prayers are being offered in Ujjain for T20 World Cup

T20 World Cup Final: हे महाकाल इस बार भारत की झोली भर दो...फाइनल जीतने के लिए उज्जैन में हो रही पूजा अर्चना

Sat, 29 Jun 2024 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 03:28 PM IST
सार

-20 विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत के लिए देश भर में क्रिकेट प्रसंशक प्रार्थना कर रहे हैं। जगह-जगह पूजा अर्चना कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की जा रही है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ हुआ।

विज्ञापन
T20 World Cup Final Special prayers are being offered in Ujjain for T20 World Cup
उज्जैन में हो रही पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज यानी शनिवार रात आठ बजे टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत मिले, इसी कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में भजन कीर्तन और अनुष्ठान का दौर शुरू हो चुका है। टीम इंडिया को चाहने वाले भी मंदिरों में पहुंचकर भगवान का पूजन अर्चन कर रहे हैं। यही कामना करते दिखाई दे रहे हैं कि आज के इस मैच में टीम इंडिया जीते और यह विश्व कप भारत लाए।

विज्ञापन


टीम इंडिया की जीत के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर में एक विशेष पूजा अर्चना की गई। पहले पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार किया गया और उसके बाद गर्भगृह में टीम इंडिया के सदस्यों की फोटो रखकर भी जलाभिषेक व पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल से यही कामना की गई कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद टीम इंडिया के हर खिलाड़ी पर रहे और वह विश्व में इंडिया का नाम रोशन करें।
विज्ञापन




बाबा महाकाल के गर्भग्रह में जहां यह विशेष अनुष्ठान किया जा रहा था। वहीं, मंदिर के कार्तिक मंडपम में भी कुछ श्रद्धालु टीम इंडिया की तस्वीर लेकर बाबा महाकाल से उन्हें विजय श्री दिलाने की कामना करते नजर आए। इसे क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी ही कहा जाएगा कि आज बाबा महाकाल के दरबार में नियमित दर्शनार्थियों की महिला भजन मंडली द्वारा जो भजन कीर्तन किया जा रहे थे। उसमें भी बाबा महाकाल से यही कामना की जा रही थी कि हे बाबा महाकाल टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में जीत मिले और वह साउथ अफ्रीका को हरा दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जीतेगी इंडिया तो मनेगा जश्न
अभी भले ही यह मैच शुरू नहीं हुआ हो, लेकिन मैच के प्रति दीवानगी रखने वाले लोगों ने इस मैच के परिणाम आने के पहले ही रात का जश्न मनाने की तैयारी भी कर ली है। बताया जाता है कि आज रात को भले ही यह मैच कितनी भी बजे खत्म हो। लेकिन इस मैच में अगर टीम इंडिया जीतती है तो टॉवर चौक पर इसका जश्न जरूर मनाया जाएगा। 




सिद्धिविनायक गणेश से भी लगे टीम इंडिया की जीत की अर्ज
सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिलीप उपाध्यक्ष चम्मू गुरु ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की विजयश्री हो। इसी कामना के साथ भगवान श्री सिद्धिविनायक का विशेष पूजा दर्शन करने के साथ ही 11 पंडितों द्वारा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed