{"_id":"6625c4a8740060b13b0fcb78","slug":"such-form-of-baba-mahakal-appeared-on-chaturdashi-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: चतुर्दशी पर दिखाई दिया बाबा महाकाल का ऐसा स्वरूप, त्रिपुंड तिलक मावे और भांग के श्रृंगार से सजे दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: चतुर्दशी पर दिखाई दिया बाबा महाकाल का ऐसा स्वरूप, त्रिपुंड तिलक मावे और भांग के श्रृंगार से सजे दिखे
Mon, 22 Apr 2024 07:30 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:30 AM IST
सार
Ujjain News: चतुर्दशी पर बाबा महाकाल का अनोखा स्वरूप देखने को मिला। आज बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज सोमवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल को भांग, मावे और त्रिपुंड तिलक का श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
श्री महाकाल की गूंज
श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
