फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Such a saint arrived in Bhasma Aarti, with Tripund on his forehead and Rudraksha rosary around his neck

Ujjain News: बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे अयोध्या के संत, कद देखकर हर कोई रह गया हैरान, देखें तस्वीर

Fri, 22 Nov 2024 11:43 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 11:43 AM IST
सार

अयोध्या की हनुमानगढ़ी के संत मंत्र बाबा महाकाल के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इन संत की लंबाई करीब 2 फीट थी,  उनकी कद-काठी के कारण हर कोई इन्हें देखता रह गया।

विज्ञापन
Such a saint arrived in Bhasma Aarti, with Tripund on his forehead and Rudraksha rosary around his neck
भस्म आरती में पहुंचे ऐसे संत, माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला लेकिन कद काठी देखकर ह

विस्तार

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में अगहन कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर भस्म आरती के दौरान एक ऐसे संत बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जिन्हें देखकर हर कोई अचंभित रह गया। संत की कद-काठी काफी कम थी, लेकिन इन्होंने अपने मस्तक पर त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहन रखी थी। भस्म आरती के बाद उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और फिर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में अयोध्या की हनुमानगढ़ी से संत मंत्र बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। देखने में यह संत एकदम साधारण नजर आ रहे थे, लेकिन उनकी कद-काठी के कारण हर कोई इन्हें देखता रह गया। संत की लंबाई करीब 2 फीट थी, जिन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। संत के साथ कुछ अन्य लोग भी थे जो पूजन-अर्चन के दौरान उनका सहयोग करते नजर आ रहे थे। संत करीब 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर साधना में लीन रहे और बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए।  
विज्ञापन


महानिर्वाणी अखाड़े पहुंचे
हनुमानगढ़ी अयोध्या से आए संत मंत्र बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज से मिलने अखाड़े पर पहुंचे थे। महंत विनीत गिरी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें तस्वीरें...
 

भस्म आरती में पहुंचे ऐसे संत, माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला लेकिन कद काठी देखकर ह

 

भस्म आरती में पहुंचे ऐसे संत, माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला लेकिन कद काठी देखकर ह

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed