Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stole Bike At Night, Police Paraded Him In Morning! Thief Holds Ears And Apologizes

उज्जैन: रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस! कान पकड़कर बोला चोर- माफ कर दो, अब चोरी नहीं करूंगा

Sun, 15 Nov 2026 10:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 10:05 PM IST
सार

उज्जैन में बाइक चोरी के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर चोरी की होंडा शाइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस निकाला, जिसमें वह कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। आरोपी पर पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Stole Bike At Night, Police Paraded Him In Morning! Thief Holds Ears And Apologizes
पुलिस ने निकाला जुलूस

विस्तार

शहर में बाइक चोरी के एक मामले में महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी दोनों कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता और आगे चोरी नहीं करने की बात कहता नजर आया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विदिशा में पुतला दहन की आग बुझाने गया जवान खुद झुलसा, अस्पताल पहुंचे एसपी; कांग्रेसियों पर केस दर्ज
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने 23 सितंबर की रात अपनी होंडा शाइन बाइक (MP13 FR 9291) घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह करीब 6 बजे बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद सोहेल ने थाना महाकाल पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इसके आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा उर्फ राज को भैरवगढ़ में मदरसे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार थानों में दर्ज हैं सात मामले
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ उज्जैन के महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी और मारपीट सहित सात मामले पहले से दर्ज हैं। बाइक चोरी का यह आठवां मामला है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed