फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Sri Sri Ravi Shankar reached the court of Baba Mahakal, worshiped in the sanctum sanctorum

Ujjain Mahakal: श्री श्री रविशंकर पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, गर्भ गृह में किया पूजन

Sat, 25 Mar 2023 10:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Mar 2023 10:33 PM IST
सार

श्री श्री रविशंकर शनिवार को अचानक बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस पूजन को मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया।

विज्ञापन
Sri Sri Ravi Shankar reached the court of Baba Mahakal, worshiped in the sanctum sanctorum
गर्भगृह में पूजा के दौरान श्री श्री रविशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रणेता श्री श्री रविशंकर शनिवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भग्रह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसके बाद वे महाकाल महालोक भी पहुंचे जहां उन्होंने ई-वीकल से महाकाल महालोक भी घूमा।

विज्ञापन


विज्ञापन



श्री श्री रविशंकर शनिवार को अचानक बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस पूजन को मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया। पूजन के बाद श्री श्री रविशंकर नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान पंडित यश गुरु द्वारा नंदीहाल में मंत्रोच्चार भी किया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी द्वारा इस दौरान श्री श्री रविशंकर को सम्मानित करते हुए उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसादी भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद श्री श्री रविशंकर महाकाल महालोक का भ्रमण करने भी पहुंचे। जहां उन्होंने न सिर्फ भगवान शिव की प्रतिमाओं को निहारा, बल्कि प्रतिमाओं के नीचे लिखे इतिहास की भी जमकर तारीफ की। इस दौरान वे ई-वीकल में बैठकर महाकाल महालोक का नजारा देखते रहे। इस ई-वीकल की खासियत यह रही कि इसे जहां एक और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव चला रहे थे। वहीं श्री श्री रविशंकर के साथ मंदिर प्रशासक संदीप सोनी भी बैठे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed