फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Simhastha performance taking place in Prayagraj Mahakumbh, Bhasma Aarti

Ujjain News: प्रयागराज महाकुंभ में हो रहा सिंहस्थ का प्रचार, भस्म आरती, शिप्रा आरती भी श्रद्धालुओं को लुभा रही

Tue, 21 Jan 2025 02:26 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2025 02:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रयागराज में महाकुंभ के अंतर्गत बनाए गए कंट्रोल रूम, श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए रेस्ट रूम और रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।

विज्ञापन
Simhastha performance taking place in Prayagraj Mahakumbh, Bhasma Aarti
प्रयागराज महाकुंभ में हो रहा सिंहस्थ का प्रदर्शन।

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन का खूब यशगान हो रहा है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग नृत्य, नाटक, गायन, वादन एवं चित्रों के माध्यम से यहां की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत की जमकर ब्रांडिंग कर रहा है। इसका दर्शन दुनियाभर से आए श्रद्धालुओं को आनंद का अहसास कराने के साथ उज्जैन आने को आकर्षित कर रहा है। महाकाल की भस्म आरती, शिप्रा आरती, 84 महादेव, सम्राट विक्रमादित्य, राजा भोज, मलखंभ, वैदिक घड़ी, मटकी नृत्य-सब कुछ यहां है। प्रतिदिन शाम सात बजे गंगा तट पर नर्मदा, शिप्रा समेत सभी पवित्र नदियों का गान हो रहा है। बता दें, प्रयागराज में बनाए गए मध्यप्रदेश मंडपम में प्रतिदिन, प्रतिपल लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मप्र का यशगान कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ प्रस्तुतियां हो चुकी हैं। तैयार कैलेंडर के अनुसार उज्जैन की नृत्य गुरु प्रतिभा रघुवंशी 22 से 24 जनवरी के बीच मालवी-कथक शैली में शिप्रा आरती करेंगी। गौरव तिवारी 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच राजकीय खेल मलखंभ का प्रदर्शन करेंगे। विनती जैन साथी कलाकारों के साथ तीन से पांच फरवरी के बीच मालवांचल का प्रसिद्ध मटकी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। 
विज्ञापन


इसी अवधि में संजीव मालवीय के निर्देशन में भोजदेव नृत्य नाटक और कृष्णायन नृत्य नाटक का मंचन होगा। शिरीष राजपुरोहित के निर्देशन में 15 से 17 फरवरी के बीच महादेव और 18 से 20 फरवरी के बीच श्रीकृष्ण लीला नृत्य नाटिका का मंचन होगा। देवकरण मालवीय 24 से 26 फरवरी के बीच भक्ति गायन और चित्रांशी उखेल मटकी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। भगवान शिव के 84 स्वरूपों पर केंद्रित महादेव नामक चित्र प्रदर्शनी 21 से 26 फरवरी के बीच लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया कंट्रोल रूम का जायजा  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रयागराज में महाकुंभ के अंतर्गत बनाए गए कंट्रोल रूम, श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए रेस्ट रूम और रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर प्रयागराज में कुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं और रेलवे स्टेशन पर उनके रुकने के लिए बनाए गए रेस्ट रूम का अवलोकन किया। महाकुंभ के व्यवस्थित संचालन एवं निगरानी के लिए एआई तकनीक का उपयोग कर बनाए गए कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज व संचालन व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मेले में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से लगाए गए मध्यप्रदेश मंडप का भी अवलोकन किया और नोट्स बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed