{"_id":"658a516384cc960f5f082c95","slug":"sikh-community-celebrated-martyrdom-day-of-sahibzadas-in-ujjain-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया साहिबजादों का शहादत पर्व, सामूहिक पाठ के बाद निकली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया साहिबजादों का शहादत पर्व, सामूहिक पाठ के बाद निकली प्रभातफेरी
Tue, 26 Dec 2023 09:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:37 AM IST
सार
5.30 बजे टॉवर चौक फ्रीगंज पर खुले आकाश के नीचे सामूहिक पाठ का आयोजन कर उस महान शहादत को नमन किया गया। शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा सुखसागर फ्रीगंज उज्जैन से एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
प्रभातफेरी पर पुष्प वर्षा करते श्रद्धालु।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चार साहिबजादों और माता गुजरी की महान शहादत का चार दिवसीय पर्व सिख समाज श्रद्धा और गौरव के साथ मना रहा है। इसके तहत गौरव रैली के साथ ही प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है। आज सुबह भी टॉवर चौक फ्रीगंज से एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके पहले यहां पर खुले आसमान के नीचे सामूहिक पाठ कर उस महान शहादत को नमन किया गया।
सिख समाज के प्रमुख जत्थेदार सुरेंद्र सिंह अरोरा और संभागीय प्रवक्ता एस एस नारंग ने बताया कि मंगलवार सुबह 5.30 बजे टॉवर चौक फ्रीगंज पर खुले आकाश के नीचे सामूहिक पाठ का आयोजन कर उस महान शहादत को नमन किया गया। पाठ के उपरांत टॉवर चौक से गुरुद्वारा सुख सागर से फ्रीगंज तक प्रभातफेरी भी निकाली गई। बताया जाता है कि आज शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा सुखसागर फ्रीगंज उज्जैन से एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा, जो की टॉवर चौक फ्रीगंज पर पहुंचेगा।
वाहन रैली का भी हुआ था आयोजन
चार दिवसीय इस शहादत पर्व पर गुरुद्वारा सुखसागर फ्रीगंज से वहां रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों पर सवार होकर निकले समाजजनों ने साहिबजादों की अमर शहादत को नमन किया। सिख समाज के संरक्षक इकबाल सिंह गांधी, गुरुद्वारा सुख सागर के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा एवं दिलजीत सिंह अरोड़ा ने बताया गौरव रैली गुरुद्वारा सुख सागर से प्रारंभ हुई और गुरुद्वारा गुरु नानक घाट पर समाप्त हुई। रैली में दो पहिया वाहन पर शामिल होकर समाजजनों ने साहिबजादो की अमर शहादत को नमन किया। रैली फ्रीगंज गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, घंटाघर, चामुंडा माता मंदिर, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सती गेट, छत्री चौक, ढाबा रोड, दानी गेट, छोटा पुल होते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक घाट पर पहुंची।
विज्ञापन
शबद कीर्तन का भी हुआ आयोजन
माता गुजरी गुरुद्वारा में लखनऊ के सुखप्रीत सिंह का शबद कीर्तन का दीवान सजाया गया। सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक पाठ, कथा, व्याख्यान एवं सुखप्रीत सिंह द्वारा शबद कीर्तन के पश्चात अरदास एवं गुरु जी के अटूट लंगर का वितरण हुआ।