फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Sikh community celebrated martyrdom day of Sahibzadas in Ujjain

Ujjain: श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया साहिबजादों का शहादत पर्व, सामूहिक पाठ के बाद निकली प्रभातफेरी

Tue, 26 Dec 2023 09:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Dec 2023 09:37 AM IST
सार

5.30 बजे टॉवर चौक फ्रीगंज पर खुले आकाश के नीचे सामूहिक पाठ का आयोजन कर उस महान शहादत को नमन किया गया। शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा सुखसागर फ्रीगंज उज्जैन से एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Sikh community celebrated martyrdom day of Sahibzadas in Ujjain
प्रभातफेरी पर पुष्प वर्षा करते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चार साहिबजादों और माता गुजरी की महान शहादत का चार दिवसीय पर्व सिख समाज श्रद्धा और गौरव के साथ मना रहा है। इसके तहत गौरव रैली के साथ ही प्रभात फेरी भी निकाली जा रही है। आज सुबह भी टॉवर चौक फ्रीगंज से एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके पहले यहां पर खुले आसमान के नीचे सामूहिक पाठ कर उस महान शहादत को नमन किया गया।
विज्ञापन


सिख समाज के प्रमुख जत्थेदार सुरेंद्र सिंह अरोरा और संभागीय प्रवक्ता एस एस नारंग ने बताया कि मंगलवार सुबह 5.30 बजे टॉवर चौक फ्रीगंज पर खुले आकाश के नीचे सामूहिक पाठ का आयोजन कर उस महान शहादत को नमन किया गया। पाठ के उपरांत टॉवर चौक से गुरुद्वारा सुख सागर से फ्रीगंज तक प्रभातफेरी भी निकाली गई। बताया जाता है कि आज शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा सुखसागर फ्रीगंज उज्जैन से एक कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा, जो की टॉवर चौक फ्रीगंज पर पहुंचेगा। 
विज्ञापन




वाहन रैली का भी हुआ था आयोजन
चार दिवसीय इस शहादत पर्व पर गुरुद्वारा सुखसागर फ्रीगंज से वहां रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों पर सवार होकर निकले समाजजनों ने साहिबजादों की अमर शहादत को नमन किया। सिख समाज के संरक्षक इकबाल सिंह गांधी, गुरुद्वारा सुख सागर के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा एवं दिलजीत सिंह अरोड़ा ने बताया गौरव रैली गुरुद्वारा सुख सागर से प्रारंभ हुई और गुरुद्वारा गुरु नानक घाट पर समाप्त हुई। रैली में दो पहिया वाहन पर शामिल होकर समाजजनों ने साहिबजादो की अमर शहादत को नमन किया। रैली फ्रीगंज गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, घंटाघर, चामुंडा माता मंदिर, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सती गेट, छत्री चौक, ढाबा रोड, दानी गेट, छोटा पुल होते हुए गुरुद्वारा गुरु नानक घाट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबद कीर्तन का भी हुआ आयोजन
माता गुजरी गुरुद्वारा में लखनऊ के सुखप्रीत सिंह का शबद कीर्तन का दीवान सजाया गया। सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक पाठ, कथा, व्याख्यान एवं सुखप्रीत सिंह द्वारा शबद कीर्तन के पश्चात अरदास एवं गुरु जी के अटूट लंगर का वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed