फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahi Masjid Row: Ujjain's 600-Year-Old Mosque Fate to be Decided on Monday, 600 Cops Conduct Flag March

शाही मस्जिद टूटेगी या बचेगी?: सोमवार को हाईकोर्ट में होगा फैसला, अफवाहों के बीच जुटे लोग; पुलिस का फ्लैग मार्च

Sun, 27 Sep 2026 08:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में आई शाही मस्जिद का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। एकलपीठ द्वारा याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद मस्जिद प्रबंधन ने युगलपीठ में अपील की है। मामले पर सुनवाई प्रस्तावित है। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। 

विज्ञापन
Shahi Masjid Row: Ujjain's 600-Year-Old Mosque Fate to be Decided on Monday, 600 Cops Conduct Flag March
शाही मस्जिद और फ्लैग मार्च

विस्तार

सिंहस्थ-2028 की तैयारी के तहत शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान में गोपाल मंदिर स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद का मामला गरमा गया है। प्रशासन द्वारा इस मस्जिद को चौड़ीकरण की जद में बताकर नोटिस दिए जाने के बाद मुस्लिम समाज ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। अब इस पूरे मामले पर सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट की युगलपीठ में सुनवाई होगी, जिसके बाद तय होगा कि शाही मस्जिद टूटेगी या बचेगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुस्लिम समाज ने चौड़ीकरण के खिलाफ पहले इंदौर हाईकोर्ट की एकलपीठ में याचिका लगाई थी, जिसे करीब 17 दिन पहले कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब इस फैसले को चुनौती देते हुए समाज ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की है। सोमवार को होने वाली सुनवाई पर पूरे शहर की नजर टिकी हुई है।
विज्ञापन


अफवाह के बाद इकट्ठे हुए लोग
याद रहे कि शनिवार रात अचानक यह अफवाह फैल गई कि प्रशासन गोपाल मंदिर वाली शाही मस्जिद को तोड़ने जा रहा है। अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के लोग शाही मस्जिद के बाहर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आज रविवार को भी दिनभर मस्जिद के आसपास भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?: भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं


इमाम बोले- धार्मिक स्थल को बख्शा जाए
शाही मस्जिद के इमाम मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि यह मस्जिद 1390 में बनी है और उज्जैन की सबसे प्राचीन धरोहरों में से एक है। पहले भी शहर में जब चौड़ीकरण हुआ है तो धार्मिक स्थलों को छोड़ दिया गया था। हमारा प्रशासन से निवेदन है कि शाही मस्जिद को छोड़ दिया जाए, हम हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। इस मस्जिद का स्ट्रक्चर इतना नाजुक है कि थोड़ी सी भी छेड़छाड़ से पूरी इमारत भरभरा कर गिर सकती है।

शहर में 600 जवानों का फ्लैग मार्च
तनाव की आशंका को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने रविवार को शहर में बड़ा फ्लैग मार्च निकाला। महाकाल, कोतवाली, खाराकुआ और जीवाजीगंज के संवेदनशील इलाकों में जिला पुलिस, RAF और STF के 600 से ज्यादा जवानों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

शाही मस्जिद और फ्लैग मार्च

शाही मस्जिद 

 

शाही मस्जिद और फ्लैग मार्च

शाही मस्जिद पर कल आ सकता है फैसला। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed