{"_id":"67c1aa5be47b3ec6af0bae3c","slug":"sarpanchs-fair-organized-in-ujjain-for-the-mahasammelan-sarpanches-of-15-districts-of-two-divisions-participated-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2675825-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महासम्मेलन के लिए उज्जैन में लगा सरपंचों का मेला, दो संभागों के 15 जिलों के सरपंच हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महासम्मेलन के लिए उज्जैन में लगा सरपंचों का मेला, दो संभागों के 15 जिलों के सरपंच हुए शामिल
Fri, 28 Feb 2025 09:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:37 PM IST
सार
उज्जैन में सरपंचों के महासम्मेलन में दो संभागों के 15 जिलों के सरपंच शामिल हुए। महासम्मेलन का नेतृत्व मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद, संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली द्वारा किया गया।
विज्ञापन
महासम्मेलन के लिए उज्जैन मे लगा सरपंचों का मेला, दो संभागों के 15 जिलों के सरपंच हुए शामिल
विस्तार
मध्यप्रदेश के महाकाल की नगरी उज्जैन में, इंदौर और उज्जैन संभाग के सरपंचों का महासम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें दोनों संभागों के 15 जिलों के सरपंचों ने सहभागिता की। इसका नेतृत्व मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद, संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली द्वारा किया गया, जिसमें दो हजार से अधिक सरपंच शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सरपंच महासम्मेलन का उद्देश्य है कि मध्यप्रदेश के 23 हजार सरपंच मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक संयुक्त महासम्मेलन के माध्यम से मिलना चाहते हैं। सरपंचगण एक वर्ष से अधिक समय से ग्रामीण विकास की गति को निरंतर बढ़ा रहे हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री से संयुक्त सम्मेलन के माध्यम से मुलाकात नहीं हुई है। इसी संबंध में 10 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश कार्यालय, भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें प्रस्ताव पास हुआ था कि प्रदेश के समस्त सरपंचगण मुख्यमंत्री मोहन यादव का संयुक्त रूप से सम्मान करें। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद द्वारा प्रदेशभर में आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर और चंबल में आयोजित हुआ था सम्मेलन
इसी कड़ी में 8 फरवरी 2025 को ग्वालियर और चंबल में एक-एक सम्मेलन आयोजित हो चुका है। इसमें दिल्ली से अखिल भारतीय पंचायत परिषद के मुख्य महासचिव शीतला शंकर विजय मिश्र, महेंद्र बुंदेला, अशोक सिंह सेंगर (मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद), शरद पाराशर (प्रदेश महासचिव), हेमराज चौहान (प्रदेश संगठन मंत्री), ग्वालियर संभाग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान और चंबल संभाग अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव के साथ समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए थे। इसका आयोजन व नेतृत्व ग्वालियर जिला अध्यक्ष रेखा गणेश पाल यादव द्वारा किया गया था।
