Ujjain: आंसू पोंछे, सम्मान दिया...यूं जलाया खुशियों का दीया; संगिनी ग्रुप ने जरूरतमंदों को दी खुशियों की टोकरी
Ujjain: समाजसेवी व संगिनी ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष ममता सांगते ने बस्ती-बस्ती जाकर ऐसे जरूरतमंद परिवारों की जानकारी जुटाई जिनके घरों में जरूरत के सामान नहीं थे। जिसके बाद कई परिवारों को रविवार की सुबह राशन, पूजा का सामान, नमकीन, मिठाई, साड़ी व पूजा के पटाखों से भरी टोकरी भेंट की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली का मंगल त्योहार मनाने के लिए पूरे देश में उत्साह है, लेकिन उज्जैन के कुछ घरों में दुख और चिंता पसरी थी कि त्योहार कैसे मनेगा। इन घरों में रहने वालों की आंखों में आंसू और चेहरे पर उदासी थी। चिंता थी कि दीपावली आ गई है, लेकिन घर में राशन तक नहीं। इस दुख और चिंता को समाजसेवी व संगिनी ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष ममता सांगते ने समझा। उन्होंने निर्णय लिया कि इन सभी जरूरतमंदों के आंसू पोंछे जाएंगे और घर में खुशियों की टोकरियां पहुंचाई जाएंगी।
इसके बाद बस्ती-बस्ती जाकर ऐसे जरूरतमंद परिवारों की जानकारी जुटाई गई और कई परिवारों को रविवार की सुबह राशन, पूजा का सामान, नमकीन, मिठाई, साड़ी व पूजा के पटाखों से भरी टोकरी भेंट की गई। इसमें संस्था जिजीविषा की संस्थापक डॉक्टर सतींदर कौर सलूजा ने सहयोग किया। संगिनी ग्रुप अध्यक्ष ममता सांगते ने बताया कि यह सार्थक प्रयास चार वर्ष पहले कोरोना के दौरान शुरू किया था। कोरोना के बाद ऐसे कई परिवार निराश्रित हो गए थे, जिनमें कुछ दिव्यांग भाई, बहन व कई बुजुर्ग हैं। कुछ परिवार तो ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। उनमें से सक्षम लोगों को रोजगार और असक्षम लोगों को राशन देने का बीड़ा उठाया गया।
संकल्प लिया कि इनके परिवार में भी दिवाली की खुशियां लाने की एक सार्थक पहल करें ताकि उनके घर में भी खुशियों के दीप जल सकें। इसी बात को ध्यान में रखकर संगिनी समूह ने 60 परिवारों को दिवाली की शगुन की टोकरी भेंट की। इसमें वह सारा सामान रखा गया जो एक संपन्न परिवार की दिवाली मनाने में रखा जाता है।
राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ जी ने किया वितरण
एक किलो नमकीन, आधा किलो मिठाई, एक किलो तेल, आधा किलो चिप्स, धानी, बताशे, साड़ी, अगरबत्ती, झाड़ू मिट्टी के दीपक, चुनरी, माला, लक्ष्मी जी की फोटो, बाती, वंदनवार, शुभ लाभ सहित 18 प्रकार का सामान टोकरी में रखा गया। यह टोकरियां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर बाल योगी उमेश नाथ महाराज के हाथों व डॉक्टर सतिंदर कौर सलूजा के सान्निध्य में वितरित की गई।
इन दिग्गज समाजसेवियों ने किया सहयोग
इन टोकरियों को तैयार करने में समाज के ही सक्षम वर्ग ने सहायता की। शहर के जिन समाजसेवियों ने सहयोग किया, उनमें डा. सतिंदर कौर सलूजा, किरण खराड़े, डा. पुष्पा चौरसिया, पूर्णिमा गौड़, डॉ अर्चना परमार, पुष्पा गर्ग, शगुन गर्ग, किरण गर्ग, मंजू राठी, साधना वोरा, बीना शर्मा, जया वसावा, किरण कुशवाहा, अनवर जहां, प्रतिमा अग्निहोत्री, हिमा बिंदु, मधु राठौर, मनोरमा हर्निया, कुमुद जोखड़कर, साशा जैन, प्रदीप जैन, बीएसएफ कमांडेंट वायपीएस चौहान व समीक्षा व्यास का सहयोग रहा। इस अवसर पर संगिनी ग्रुप की कार्यकर्ता भगवती महावर, प्रियंका यादव, रितु रेनीवाल उपस्थिति रहीं।
