फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ruckus of audience in PVR, expressed displeasure when picture was not shown on screen

Ujjain News: पीवीआर में दर्शकों का हंगामा, स्क्रीन पर स्त्री-2 की तस्वीर नहीं दिखाई तो जताई नाराजगी

Mon, 23 Sep 2024 07:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 07:42 PM IST
सार

उज्जैन में स्त्री 2 फिल्म के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। पर्दे पर चित्र न आने पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। 

विज्ञापन
Ruckus of audience in PVR, expressed displeasure when picture was not shown on screen
पीवीआर में दर्शको का हंगामा, स्क्रीन पर तस्वीर नहीं दिखाई तो जताई नाराजगी

विस्तार

फिल्म स्त्री 2 को इस साल की सबसे सफल फिल्म बताया जा रहा है, जिसे देखने के लिए अब लोग परिवार सहित थिएटर और पीवीआर पर पहुंचने लगे हैं लेकिन अगर फिल्म देखने पहुंचने वाले लोगों को स्क्रीन पर तस्वीर दिखाई ना दे और सिर्फ आवाज ही सुनाई दे तो आप ही समझें फिर क्या होगा। ऐसा ही कुछ रविवार की शाम उज्जैन का नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कॉसमॉस मॉल में देखने को मिला, जहां पीवीआर में स्त्री-2 फ़िल्म देखने गए दर्शकों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 200 रुपए प्रति व्यक्ति की टिकट कटवाकर दर्शक यहा पहुंचे थे, लेकिन जब सिनेमा घर में उन्हें स्क्रीन पर तस्वीर नहीं दिखाई दे रही थी। केवल फिल्म का वॉल्यूम ही चल रहा था। इसके बाद दर्शक नाराज हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते सभी दर्शन वेटिंग हॉल में आकर मैनेजमेंट पर नाराजगी व्यक्त करने लगे। इस बारे में जब पीवीआर के जिम्मेदारों से बात की गई तो उनका कहना था कि टेक्निकल प्रॉब्लम से यह हंगामा हुआ था। लेकिन जेसे ही इसका पता चला वैसे ही इस प्रॉब्लम को दूर कर 1 घंटे देरी से यह फिल्में शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

 

पीवीआर में दर्शको का हंगामा, स्क्रीन पर तस्वीर नहीं दिखाई तो जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

पीवीआर में दर्शको का हंगामा, स्क्रीन पर तस्वीर नहीं दिखाई तो जताई नाराजगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed