फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ropeway will have to be built from the railway station to Mahakal in a period of 24 months

Ujjain News: रेलवे स्टेशन से महाकाल तक 24 माह की अवधि में बनाना होगा रोप-वे, कंपनी हुई फाइनल

Mon, 18 Mar 2024 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

Ujjain News: रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे बनाया जा रहा है। रोपवे पौने दो किलोमीटर लंबा होगा, इससे मात्र पांच मिनट में मंदिर पहुंचा जा सकेगा। 153.72 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 टावर के इस रोप वे को नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड बनवाएगी। इसके निर्माण का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 के पहले रखा गया है।

विज्ञापन
Ropeway will have to be built from the railway station to Mahakal in a period of 24 months
24 माह की अवधि में बनाना होगा रोप-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। महालोक परिसर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उज्जैन में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। अब रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक पहुंच आसान करने के लिए रोप वे बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


रोप वे पौने दो किलोमीटर लंबा होगा, इससे मात्र पांच मिनट में मंदिर पहुंचा जा सकेगा। 153.72 करोड़ रुपये की लागत वाले 12 टावर के इस रोप वे को नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड बनवाएगी। इसके निर्माण का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 के पहले रखा गया है। सड़क विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, कंपनी को 24 माह में रोप वे बनाना होगा और उसका संचालन, रखरखाव भी वही करेगी।
विज्ञापन

 

महाकालेश्वर मंदिर के पास गणेश कॉलोनी से होगा लिंक
उधर, इसके लिए लोक निर्माण विभाग एवं नेशनल हाईवे लाजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच जो अनुबंध हुआ है, उस पर मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने भी अनुमति प्रदान कर दी। उज्जैन में महालोक बनने के बाद  यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए सरकार ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे योजना बनाई थी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 24 फरवरी 2022 को रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे बनाने की घोषणा की थी। रोप-वे का बोर्डिंग स्टेशन इंदौर गेट रेलवे स्टेशन के समीप माल गोदाम की तरफ बनेगा। दूसरा स्टेशन त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग स्थल और तीसरा स्टेशन महाकालेश्वर मंदिर के पास गणेश कॉलोनी से लिंक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed