फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Roads Around Shahi Masjid Reopen After Seven Days, Bringing Relief to Locals and Traders

उज्जैन: सात दिन बाद खुले शाही मस्जिद के आसपास के मार्ग, आम जनता और व्यापारियों ने ली राहत की सांस

Sun, 04 Oct 2026 07:21 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 07:21 PM IST
सार

उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास सात दिनों से बंद प्रमुख रास्ते पुलिस-प्रशासन ने आम लोगों के लिए खोल दिए हैं। सिंहस्थ-2028 के तहत सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के चलते 26 सितंबर से मार्ग बंद थे। छत्री चौक मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है, जबकि मस्जिद के आसपास सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग जारी है। 

विज्ञापन
Roads Around Shahi Masjid Reopen After Seven Days, Bringing Relief to Locals and Traders
सात दिन बाद खुले शाही मस्जिद के आसपास के मार्ग

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में पुलिस और प्रशासन ने आखिरकार सात दिनों के लंबे इंतजार के बाद कंठाल-छत्री चौक मार्ग पर स्थित शाही मस्जिद के आसपास के सभी प्रमुख रास्ते आम जनता के लिए खोल दिए हैं। बैरिकेडिंग हटाए जाने और आवाजाही शुरू होने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे शाही मस्जिद के अग्रिम हिस्से को हटाने की कार्रवाई के चलते सुरक्षा की दृष्टि से 26 सितंबर को आसपास के सभी मार्गों को बैरिकेड्स लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


ये मार्ग सात दिनों से थे बंद
मार्ग बंद रहने के कारण पिछले एक सप्ताह से पूरे इलाके का यातायात प्रभावित था। प्रशासन द्वारा बंद किए गए प्रमुख रास्ते पटनीबाजार - गोपाल मंदिर, गोपाल मंदिर - कमरी मार्ग - केडी गेट, टंकी चौराहा - ढाबा रोड, कंठाल चौराहा - छत्री चौक, टंकी चौराहा - छत्री चौक, नईपेठ - छत्री चौक  का मार्ग बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया अपराध: भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के घर से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार; पूर्व पार्षद फरार


सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सोमवार से पूर्ण संचालन की उम्मीद
रास्ते भले ही खोल दिए गए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी मुख्य रास्तों पर टाइट बैरिकेडिंग रखी गई है और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहकर क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। रविवार होने की वजह से बाजार मुख्य रूप से बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी सामान्य से कम देखी गई। प्रशासन और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सोमवार से स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी और व्यापारिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लौट आएंगी।

मस्जिद के बिल्कुल आसपास के हिस्से में बैरिकेडिंग 
सीएसपी कोतवाली संजू चौहान के अनुसार छत्री चौक मार्ग को भी यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। केवल शाही मस्जिद के बिल्कुल आसपास के हिस्से में सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग रखी गई है। क्षेत्र के व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकते हैं और बाजार पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो सकता है।

 

सात दिन बाद खुले शाही मस्जिद के आसपास के मार्ग

सात दिन बाद खुले शाही मस्जिद के आसपास के मार्ग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed