फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Republic Day 2023 Baba Mahakal dressed in tricolor on Republic Day special worship performed in Bhasma Aarti

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर तिरंगा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्मआरती में हुआ विशेष पूजन अर्चन

Thu, 26 Jan 2023 01:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 01:56 PM IST
सार


गणतंत्र दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल के दरबार में शुक्रवार सुबह होने वाली भस्मआरती में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। 

विज्ञापन
Republic Day 2023 Baba Mahakal dressed in tricolor on Republic Day special worship performed in Bhasma Aarti
गणतंत्र दिवस पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आज गणतंत्र दिवस पर बाबा महाकाल का तिरंगे स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्रद्धालु भी इस अद्भुत श्रृंगार को देखकर काफी उत्साहित दिखाई दिए। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को दिनभर भगवान महाकाल के मंदिर में भी देशभक्ति का रंग दिखाई देगा। 
विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि मंदिर में धार्मिक के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व को भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर पंडित और पुरोहित विशेष रूप से तिरंगे से भगवान महाकाल का श्रृंगार करते हैं। इसके लिए भांग, चंदन, अबिर, गुलाल, सूखे मेवे, अष्टगंध, सुगंधित इत्र आदि का उपयोग किया जाता है. 
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4:00 बजे भगवान महाकाल के दरबार के पट खोले जाते हैं। इसके बाद भगवान को जल दूध, दही, शहद, फलों के रस, घी आदि से स्नान कराया जाता है। भगवान महाकाल पर हरिओम का जल चढ़ता है। इसके बाद धार्मिक या राष्ट्रीय पर्व के अनुसार भगवान महाकाल का श्रृंगार शुरू होता है। इस श्रृंगार में नर मुंडो की माला, भांग, सूखे मेवे और अन्य पूजन सामग्री का उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर चौक पर क्रेन से 200 फीट ऊपर लहराया राष्ट्र ध्वज
उज्जैन शहर के हृदय स्थल टावर चौक पर क्रेन की सहायता से 200 फीट ऊपर राष्ट्रीय ध्वज  लहराकर इस उत्सव को धूमधाम से मनाया गया और एक दूसरे को बधाइयां भी दी गईं। चिकित्सा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अकिल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाने के साथ ही इस बार शहर में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने का भी निर्णय लिया गया था इसीलिए क्रेन की सहायता से 200 फीट ऊपर ध्वज लहराया गया। इसके बाद गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम भी टावर चौक पर ही हुए। श्री खान ने यह भी बताया कि इस आयोजन में नगर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर से चिकित्सा संघ के पदाधिकारी वह डॉक्टर सम्मिलित हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed