फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rare yogas of Dwapar era being formed on Krishna Janmashtami which were formed 5251 years ago

Ujjain: जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर युग वाले दुर्लभ योग, 5251 वर्ष पहले भी थे बने…तैयारियों के लेकर सजे बाजार

Sun, 25 Aug 2024 06:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 06:11 PM IST
सार

Ujjain: 26 अगस्त सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार जन्माष्टमी पर वही दुर्लभ योग-संयोग बन रहे हैं जोकि 5251 वर्ष पहले श्री कृष्ण के जन्म के समय बने थे। कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि के संयोग से जयंती नामक योग में सोमवार के दिन मध्यरात्रि में हुआ था। इस बार भी यही योग बना है।
 

विज्ञापन
Rare yogas of Dwapar era being formed on Krishna Janmashtami which were formed 5251 years ago
कृष्ण जन्माष्टमी

विस्तार

रक्षाबंधन के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारी शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी को लेकर बाजार सज गया है। इस साल बाजार में लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए खास रत्नों की पोशाक, पगड़ी, मुरली और झूले आए हैं। बाजार में मोर पंख मुकुट की मांग भी है। श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन मेंं जन्माष्टमी पर्व को लेकर घरों एवं मंदिरों में तैयारियां शुरू हुई हो गई है। 

विज्ञापन


इस बार खास यह है कि भगवान के जन्मोत्सव का पर्व 26 अगस्त को एक ही दिन सभी प्रमुख मंदिरों में मनाया जा रहा है। बाजार भी सज गए हैं। भगवान की पोशाक एवं साज-सज्जा सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। रक्षाबंधन के बाद अब जन्माष्टमी पर्व की खरीदारी से बाजारों में रौनक लौटी है। भगवान की नई पोशाक के साथ ही मोर पंख के मुकुट व झूले की मांग अधिक देखी गई। 
विज्ञापन


भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव इस बार 26 अगस्त की रात्रि 12 बजे प्रमुख मंदिरों में मनाय जाएगा। वहीं घरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाएगी। पर्व को लेकर बाजारों में जगह-जगह भगवान की पोशाक और साज-सज्जा के अन्य उत्पादों की दुकानें सजी हैं। इस बार भगवान के मोर मुकुट के साथ ही कई तरह की पगड़ी को पंसद कर रहे है। मलमल, रेशम व मोतियों से सजी पोशाकें 20 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भगवान का झूला भी 50 रु से 1000 रूपए तक बिक रहा है।अन्य सामग्री भी सस्ती से लेकर महंगी तक हर दाम में उपलब्ध है। बाजारों में सजी दुकानों पर लोग साज-सज्जा की सामग्री एवं वस्त्रों के अलावा झूले और भगवान की प्रतिमा, लड्डू गोपाल आदि की खरीद कर रहे है। शहर फ्रीगंज, गोपाल मंदिर, महाकाल मंदिर, सराफा क्षेत्र में भगवान की प्रतिमाओं, नए वस्त्र, झुले, मुकुट से दुकानें सज गई है। महिलाएं खूब खरीदारी कर रही है मंदिरों में भी त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल को विशेष पोशाक तैयार की गई है। दुकानदार ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के चलते भगवान की पोशाक की बिक्री शुरू हो गई है। पोशाकों की कीमत 20 रुपए से शुरू होकर 2000 तक है। वहीं झूले की कीमत 100 रुपए से शुरू है। इस बार मोरपंख लगी और डायमंड जड़ी हुई विशेष पोशाक बनाई गई हैं, जो ग्राहकों को पसंद आ रही है। वहीं मुकुट और पगड़ी भी डायमंड लगाकर बनाई गई हैं

कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर युग वाले दुर्लभ योग जो बने थे 5251 वर्ष पहले....केक बुक...

 

कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर युग वाले दुर्लभ योग जो बने थे 5251 वर्ष पहले....केक बुक...

कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे द्वापर युग वाले दुर्लभ योग जो बने थे 5251 वर्ष पहले....केक बुक...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed